लेनोवो ने 1,999 रुपये में लॉन्च किया ओलेड डिस्प्ले वाला स्मार्ट बैंड

लेनोवो ने भारत में फिटनेस सेगमेंट में अपने कदम रख दिए हैं और नया स्मार्ट बैंड एचडब्ल्यू01 फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। स्मार्ट बैंड की सबसे अहम ख़ासियत है ओलेड डिस्प्ले और इसे फ्लिपकार्ट पर 1,999 रुपये में ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2017 10:36 IST
लेनोवो ने भारत में फिटनेस सेगमेंट में अपने कदम रख दिए हैं और नया स्मार्ट बैंड एचडब्ल्यू01 फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। स्मार्ट बैंड की सबसे अहम ख़ासियत है ओलेड डिस्प्ले और इसे फ्लिपकार्ट पर 1,999 रुपये में ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

लेनोवो स्मार्ट बैंड एचडब्ल्यू01 में 0.91 इंच ओलेड डिस्प्ले है जो यूज़र का रेगुलर फिटनेस ट्रैकिंग डेटा जैसे समय, स्टेप और ह्रदय की धड़कन दिखाता है। गौर करने वाली बात है कि, इस बैंड में 'स्पोर्ट्स मोड' के अंदर एक गतिशील हार्ट रेट मॉनिटर है और यह हर 15 मिनट पर हार्ट रेट मॉनिटर करता है।
Advertisement

इसके अलावा, इस बैंड में एक एंटी-स्लीप मोड है और अगर आप अपने तय समय से ज़्यादा सोए हैं तो वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट करता है। लेनोवो का कहना है, ''ड्राइविंग करते या रात में काम करते समय यह मोड आपको ध्यान भटकने समय अलर्ट करता है।'' इसके अलावा कॉल, मैसेज, ईमेल, व्हाट्सऐप या फेसबुक नोटिफिकेशन जैसे अलर्ट मिलने पर भी स्मार्ट बैंड वाइब्रेट करता है।

स्मार्ट बैंड एचब्ल्यू01 एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ सपोर्ट करता है। और यूज़र स्मार्टफोन से तस्वीरें लेने या म्यूज़िक कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट बैंड का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह बैंड एक सिलिकॉन स्ट्रैप का बना है और इसका वज़न 22 ग्राम है। स्मार्ट बैंड आईपी 65 वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें 85 एमएएच बैटरी क्षमता है जिसके 5 दिन तक चलने का दावा किया गया है। मी बैंड 2 से तुलना करें तो इसी कीमत में 30 दिन तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Smart Band HW01, Fitness Tracker, Wearables, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.