JLab Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ 45 घंटे चलेगी बैटरी

कीमत की बात की जाए तो JLab Studio Pro ANC की कीमत £99.99 (लगभग 10,525 रुपये) है। अब यह Argos और Very पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 12:38 IST
ख़ास बातें
  • JLab Studio Pro ANC की कीमत £99.99 (लगभग 10,525 रुपये) है।
  • JLab Studio Pro ANC में 4 अलग-अलग नॉयज कंट्रोल सेटिंग्स दी गई हैं।
  • JLab Studio Pro ANC में तीन EQ3 साउंड मोड दिए गए हैं।

JLab Studio Pro ANC में तीन EQ3 साउंड मोड हैं।

Photo Credit: Argos

JLab ने हाल ही में यूके में अपना नया Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च किया है। इस हेडफोन को स्मार्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग (ANC) टेक्नोलॉजी के साथ कंफर्टेबल तरीके से सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको JLab Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JLab Studio Pro ANC की कीमत


कीमत की बात की जाए तो JLab Studio Pro ANC की कीमत £99.99 (लगभग 10,525 रुपये) है। अब यह Argos और Very पर उपलब्ध है। 
 

JLab Studio Pro ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


JLab Studio Pro ANC में 4 अलग-अलग नॉयज कंट्रोल सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे यह अलग-अलग वातावरणों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे यूजर्स बिना किसी रुकावट के अपने म्यूजिक, वीडियो या पॉडकास्ट का आनंदर ले सकते हैं। वे वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी-सी से 3.5 मिमी केबल के साथ केबल का इस्तेमाल करने का ऑप्शन दोनों प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो हेडफोन 45 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। हेडफोन तीन EQ3 साउंड मोड JLab सिग्नेचर, बैलेंस्ड और बास बूस्ट भी प्रदान करते हैं जो कि यूजर्स को अतिरिक्त ऐप्स के बिना डायरेक्ट हेडफोन पर अपने सुनने के अनुभव को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं।

Studio Pro ANC के साथ कंफर्ट को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें लंबे समय तक सुनने के सेशन के लिए डिजाइन किए गए फॉर्म-फिट ईयरकप्स और क्लाउड फोम कुशन शामिल हैं। इसमें वॉल्यूम, ट्रैक और एएनसी सेटिंग्स को मैनेज करने के लिए इसी टू यूज बटन भी हैं। इसके अलावा इनमें क्लियर फोन कॉल के लिए एक यूनिवर्सल माइक्रोफोन शामिल है। ये सिरी और गूगल असिस्टेंट जैसे वर्चुअल एसिस्टेंट के साथ काम करते हैं। हेडफोन चार्जिंग और डिवाइस कनेक्शन के लिए सभी केबल के साथ-साथ स्टोरेज के लिए कैरी केस के साथ आते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro हुआ लॉन्च, साइलेंट क्लिक फीचर से लैस, जानें कीमत
  2. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  3. Citizen ने 'स्पाइडर मैन' वॉच की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  4. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  5. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  6. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  7. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  8. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  10. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.