• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • JioTag Air: जियो का डिवाइस चुटकी में ढूंढ निकालेगा आपका खोया सामान! इस कीमत में हुआ लॉन्च

JioTag Air: जियो का डिवाइस चुटकी में ढूंढ निकालेगा आपका खोया सामान! इस कीमत में हुआ लॉन्च

JioTag Air भारत में 1,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस में लॉन्च हुआ है। इसकी मूल कीमत 2,999 रुपये है।

JioTag Air: जियो का डिवाइस चुटकी में ढूंढ निकालेगा आपका खोया सामान! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: Jio

JioTag Air को ब्लू, रेड और ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • iOS 14+ चलाने वाले iPhones और Android 9+ वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है
  • JioMart, Reliance Digital और Amazon.in के जरिए खरीदा जा सकता है
  • 1,499 रुपये के स्पेशल प्राइस (मूल कीमत 2,999 रुपये) में लॉन्च हुआ है
विज्ञापन
Reliance Jio ने JioTag Air लॉन्च किया है, जो iOS और Android दोनों के साथ कंपेटिबल है। यह Apple के Find My नेटवर्क और JioThings ऐप के साथ काम करता है, जिसमें खोए हुए ऑब्जेक्ट्स का पता लगाने के लिए ब्लूटूथ 5.3 और एक लाउड स्पीकर (90-120 db आउटपुट) है। डिवाइस में दो साल की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है और इसमें एक एक्स्ट्रा बैटरी और लेनयार्ड केबल शामिल है। Android यूजर्स JioThings ऐप के जरिए आइटम को ट्रैक कर सकते हैं, जबकि Apple यूजर्स निरंतर लोकेशन अपडेट के लिए Find My ऐप का यूज कर सकते हैं। JioTag Air iOS 14+ चलाने वाले iPhones और Android 9+ वाले Android डिवाइस को सपोर्ट करता है।

JioTag Air भारत में 1,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस में लॉन्च हुआ है। इसकी मूल कीमत 2,999 रुपये है। यह तीन कलर ऑप्शन - ब्लू, रेड और ग्रे में उपलब्ध होगा। डिवाइस को JioMart, Reliance Digital और Amazon.in के जरिए खरीदा जा सकता है।

JioTag Air ट्रैकिंग डिवाइस पिछले साल के JioTag का सक्सेसर है। JioThings ऐप के साथ काम करने वाले पिछले मॉडल के विपरीत नया JioTag Air अब Apple के Find My नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। JioTag Air में Apple के AirTag के समान कॉन्पैक्ट डिजाइन मिलता है, जो यूजर्स को चाबियां, ID कार्ड, वॉलेट, पर्स, सामान, पालतू जानवर और अन्य अक्सर गुम होने वाली चीजों को सामान ढूंढने और ट्रैक करने में मदद करता है। यह iOS और Android दोनों डिवाइसों के साथ काम करता है और वायरलेस ट्रैकिंग के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.3 से लैस है।

Android यूजर्स अपने फोन पर JioThings ऐप के साथ इसे पेयर कर सकते हैं, जबकि Apple यूजर्स iOS के Find My ऐप के जरिए इसे लिंक कर सकते है। iOS डिवाइस JioTag Air की लोकेशन iCloud को भेजते हैं। JioTag Air में एक बिल्ट-इन स्पीकर है, जो खोई हुई चीजों का पता लगाने में मदद करने के लिए 90-120 db का तेज साउंड निकालता है। यूजर्स इसे Apple Find My नेटवर्क या JioThings ऐप के साथ जोड़ना चुन सकते हैं, लेकिन दोनों को एक साथ नहीं। JioTag Air दो साल तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है और बॉक्स में एक एक्स्ट्रा बैटरी और लेनयार्ड केबल के साथ आता है।

JioTag Air iOS 14 और उससे ऊपर के वर्जन चलाने वाले iPhone और Android 9 और उससे ऊपर के वर्जन चलाने वाले Android डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। यदि टैग किसी भी कारण से डिसकनेक्ट होता है, तो यह अलर्ट देता है। इसका साइज ‎3.8 x 3.8 x 0.7 cm और वजन 10 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioTag Air, JioTag Air Price in India, Tracker Tag
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »