Jio, Airtel यूज़र Apple Watch Series 3 में कर सकते हैं कॉलिंग और...

जीपीएस+सेल्युलर वेरिएंट वाली Apple Watch Series 3, जो पिछले साल सितंबर में iPhone 8 के साथ लॉन्च हुई थी। अब आखिरकार भारत आ गई है।

Jio, Airtel यूज़र Apple Watch Series 3 में कर सकते हैं कॉलिंग और...

Apple वॉच सीरीज़ 3 जल्द आ रही

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 3 जल्द देगी दस्तक
  • पिछले साल सितंबर में iPhone 8 के साथ की गई थी लॉन्च
  • एयरटेल और रिलायंस जियो के साथ साझेदारी में आएगी वॉच
विज्ञापन
जीपीएस+सेल्युलर वेरिएंट वाली Apple Watch Series 3, जो पिछले साल सितंबर में  iPhone 8 के साथ लॉन्च हुई थी। अब आखिरकार भारत आ गई है। Airtel और Reliance Jio के साथ साझेदारी में Apple अगले महीने वियरेबल ला रही है। मंगलवार को एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति में जियो और एयरटेल ने ऐलान किया कि Apple Watch Series 3 का वेरिएंट 4 मई से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। ये प्री-ऑर्डर जियो.कॉम, रिलाएंस डिजिटल स्टोर, जियो स्टोर और बाद में एयरटेल की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। इन्हीं आउटलेट पर 11 मई से ऐप्पल वॉच की बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

नई ऐप्पल वॉच, जीपीएस ओन्ली वेरिएंट का साथ देगी, जिसने भारत में पिछले साल दस्तक दी थी। हालांकि, सेल्युलर वर्ज़न की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। Apple वॉच सीरीज़ 3 स्पोर्ट की कीमत 32,380 रुपये। वहीं, Nike+ बैंड वेरिएंट 32,740 रुपये का है। नया मॉडल ऐप्पल की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन कीमत का ज़िक्र नहीं है।

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 जीपीएस+सेल्युलर सपोर्ट में बिल्ट इन एमबेडेड सिम है, जिससे सेल्युलर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इस फीचर में यूज़र आईफोन में जो नंबर का इस्तेमाल कर रहा है, उसी से वॉच कनेक्ट हो जाएगी। बता दें कि इसके लिए कम से कम आईफोन 6 व आईओएस 11 या उसके ऊपर का वर्ज़न अनिवार्य है।

Jio के ग्राहक इसे प्री-ऑर्डर के बाद 1 दिन की डिलीवरी का लाभ ले पाएंगे। इसके अलावा जियो इस वॉच के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लेगा। आईफोन और ऐप्ल वॉच में समान टैरिफ के साथ प्लान का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि, एयरटेल के इनफिनिटी प्लान के पोस्टपेड यूज़र ही सेल्युलर वॉच की सेवाएं इस्तेमाल कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »