Honor Magic Watch 2 के 42mm मॉडल की बिक्री शुरू, मुफ्त मिलेगा हॉनर ब्लूटूथ ईयरफोन

Honor Magic Watch 2 के 42 एमएम वेरिएंट की भारत में कीमत 11,999 रुपये है और यह अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं, हॉनर मैजिक वॉच 2 के 46 एमएम वेरिएंट को 13 फरवरी से एक बार फिर से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

Honor Magic Watch 2 के 42mm मॉडल की बिक्री शुरू, मुफ्त मिलेगा हॉनर ब्लूटूथ ईयरफोन

Honor Magic Watch 2 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Honor Magic Watch 2 को अमेज़न के जरिए बेचा जा रहा है
  • इस वॉच की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • हॉनर मैजिक वॉच 2 में हार्ट रेट की जांच करने वाला फीचर भी दिया गया है
विज्ञापन
Huawei Magic Watch 2 का 42mm मॉडल भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। हुआवे के सब-ब्रांड हॉनर ने अपनी इस नई स्मार्टवॉच के 46mm मॉडल को भारत में पिछले महीने से बेचना शुरू कर दिया था और अब आखिरकार कंपनी ने मैजिक वॉच 2 को भी भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा  कंपनी ने यह भी बताया है कि Honor Magic Watch 2 का 46 एमएम मॉडल गुरुवार से अमेज़न पर स्टॉक में वापस आ जाएगा। बता दें कि फिलहाल स्मार्टवॉच का 46 एमएम वेरिएंट अमेज़न पर आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है।

Honor Magic Watch 2 Price in India 
हॉनर मैजिक वॉच 2 के 42 एमएम वेरिएंट की भारत में कीमत 11,999 रुपये है और इसे Agate Black रंग में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट की खरीद पर ग्राहकों को एक मुफ्त ऑनर स्पोर्ट ब्लूटूथ इयरफोन मिलेगा। वहीं, Honor Magic Watch 2 के 46 एमएम वेरिएंट को 13 फरवरी से एक बार फिर से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस वॉच के चारकोल ब्लैक रंग के वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी ओर इसका फ्लैक्स ब्राउन रंग का वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि हॉनर मैजिक वॉच 2 को विशेष रूप से अमेज़न इंडिया पर बेचा जा रहा है।

Honor Magic Watch 2 Specifications
हॉनर मैजिक वॉच 2 स्टेनलेस स्टील से बनी है और इसके 42 एमएम वेरिएंट पर 1.2 इंच 390x390 पिक्सल का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जबकि दूसरी ओर इसका 46 एमएम वेरिएंट 1.39-इंच 454x454 पिक्सल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। Magic Watch 2 के 42mm वेरिएंट में हार्ट-रेट मॉनिटरिंग और GPS एक्टिवेट रहने के साथ 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया जाता है। जबकि, 46mm वेरिएंट 14 दिनों तक चल सकता है।

हॉनर का यह नया वियरेबल आठ आउटडोर मोड, सात इनडोर स्पोर्ट्स, वर्चुअल पेस-सेटर और हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि फीचर्स से लैस है। स्मार्टवॉच 5ATM सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि यह जल प्रतिरोधक क्षमता के साथ आती है। यह वॉच यूज़र्स के छह तरह के नींद के विकारों का पता लगा सकती है। इसके लिए कंपनी ने इसमें Huawei TruSleep 2.0 नाम की एक टेक्नोलॉजी दी है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Appealing design
  • Good tracking accuracy
  • Call handling
  • कमियां
  • Lite OS is limiting
  • UI feels sluggish
  • Calling limited to 46mm variant
Display Size46mm
Compatible OSAndroid, iOS
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »