Honor Band 6 स्मार्ट फिटनेस बैंड 4000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Honor Band 6 भारत में लॉन्च हो गई है। यह स्मार्ट फिटनेस बैंड 24 घंटे की हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आती है। इसमें SpO2 सेंसर भी दिया गया है और 10 प्रकार के समर्पित वर्कआउट मोड दिए गए हैं।

Honor Band 6 स्मार्ट फिटनेस बैंड 4000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Honor Band 6 कोरल पिंक, मीटिओराइट ब्लैक और सैंडस्टोन ग्रे स्ट्रैप कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी।

ख़ास बातें
  • Honor Band 6 में 180mAh बैटरी है।
  • Honor Band 6, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग कर सकती है।
  • इसमें 10 प्रकार के समर्पित वर्कआउट मोड दिए गए हैं।
विज्ञापन
Honor Band 6 भारत में लॉन्च हो गई है। यह स्मार्ट फिटनेस बैंड 24 घंटे की हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आती है। इसमें SpO2 सेंसर भी दिया गया है और 10 प्रकार के समर्पित वर्कआउट मोड दिए गए हैं। यह फुल चार्ज होने पर 14 दिन तक का बैकअप दे सकती है। Honor Band 6 में 1.47 इंच की टच सपोर्ट वाली AMOLED डिस्प्ले है। यह तीन तरह के स्ट्रैप कलर वेरिएंट्स में आती है जिसमें कोरल पिंक, मीटिओराइट ब्लैक और सैंडस्टोन ग्रे ऑप्शन शामिल हैं। 
 

Honor Band 6 price in India, availability

Honor Band 6 की कीमत 3,999 रुपये है और इसे 14 जून से Flipkart से खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के द्वारा खरीद पर इसके साथ 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 10000 रुपये से ऊपर के यूपीआई ट्रांजेक्शन या 7,500 रुपये के RuPay ट्रांजेक्शन पर 75 रुपये की छूट मिल रही है। Honor Band 6 को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है जो कि 667 रुपये महीना की दर से शुरू होती हैं। 
 

Honor Band 6 specifications

Honor Band 6 में 1.47 इंच की टच सपोर्ट वाली AMOLED कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें TruSeen 4.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग कर सकती है। ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल पर नजर बनाए रखने के लिए इसमें SpO2 सेंसर दिया गया है। कोरोना जैसी महामारी के समय यह काफी उपयोगी साबित होता है। डिवाइस में 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर अपने नींद के पैटर्न को समझ सकता है। 

Honor Band 6 में 180mAh बैटरी है जो 10 मिनट की चार्जिंग में 3 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें रनिंग, इनडोर रनिंग, आउटडोर वॉकिंग, इनडोर वॉकिंग, आउटडोर साइकलिंग, इनडोर साइकलिंग, फ्री स्टाइल वर्कआउट, इनडोर स्वीमिंग, रोविंग मशीन और इलिप्टिकल मशीन जैसे 10 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »