• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Harmano ऑडियो ब्रांड ने भारत में पेश की पहली Hearfit One स्मार्टवॉच, ये होंगी खूबियां

Harmano ऑडियो ब्रांड ने भारत में पेश की पहली Hearfit One स्मार्टवॉच, ये होंगी खूबियां

Harmano एक भारतीय ऑडियो गैजेट ब्रांड है, जो कि देश में किफायती दाम में हाई क्वालिटी ऑडियो प्रोडक्ट्स लेकर आता है। हालांकि, अब ऑडियो के बाद कंपनी ने स्मार्ट वियरेबल सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री मारने का ऐलान कर दिया है।

Harmano ऑडियो ब्रांड ने भारत में पेश की पहली Hearfit One स्मार्टवॉच, ये होंगी खूबियां
ख़ास बातें
  • Harmano की पहली स्मार्टवॉच है Hearfit One
  • Hearfit One में मिलेगा 44mm 3D कर्व्ड एमोलेड ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले
  • Harmano भारत में लोकप्रिय ऑडियो ब्रांड है
विज्ञापन
Harmano एक भारतीय ऑडियो गैजेट ब्रांड है, जो कि देश में किफायती दाम में हाई क्वालिटी ऑडियो प्रोडक्ट्स लेकर आता है। हालांकि, अब ऑडियो के बाद कंपनी ने स्मार्ट वियरेबल सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री मारने का ऐलान कर दिया है। जी हां, कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Hearfit नाम के साथ स्मार्टवॉच लेकर आने वाली है। ट्विटर के माध्यम से कंपनी ने अपनी पहली Hearfit One स्मार्टवॉच को पेश किया है, जिसके डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है।

Harmano कंपनी भारत में Hearfit ब्रांड नाम के साथ स्मार्टवॉच कैटेगरी की शुरुआत करने वाली है। कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से अपनी स्मार्टफोन कैटेगरी के तहत पहली Hearfit One स्मार्टवॉच को पेश किया है। फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। इन पोस्टर्स में यह वॉच 5 स्ट्रैप कलर ऑप्शन में देखी जा सकती है।
 
 

Hearfit One smartwatch Specification

बात करें स्‍पेसिफ‍िकेशंस की तो पोस्टर के अनुसार, Hearfit One स्मार्टवॉच 44mm 3D कर्व्ड एमोलेड ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 420x485 पिक्सल होगा। स्मार्टवॉच होने के नाते इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी मिलेंगे। इसे पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी जाएगी। फिलहाल पोस्टर्स के जरिए केवल इन्हीं खूबियों का जिक्र किया गया है। डिज़ाइन की बात करें, तो वॉच में वर्गाकार डायल मौजूद है, जिसके किनारे पर दो फिजिकल बटन दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें प्रीमियं मैटेलिक बॉडी फीचर होगी।

कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही कई और प्रीमियम स्मार्टवॉच पेश करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hearfit One smartwatch Specification, Harmano
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »