Google Pixel Watch 4 के डिजाइन का हुआ रेंडर्स से खुलासा, जानें क्या होगा खास

Google कथित तौर पर Google Pixel Watch 4 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Google Pixel Watch 4 पर काम कर रहा है।
  • रेंडर से पता चला है कि Google Pixel Watch 4 में सर्कुलर डिजाइन है।
  • Google Pixel Watch 4 में नया चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel Watch 3 में 45mm डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर Google Pixel Watch 4 पर काम कर रहा है। टिप्सटर OnLeaks ने रेंडर शेयर किए हैं, जिसमें Pixel Watch 4 के डिजाइन का खुलासा हुआ है। आगामी स्मार्टवॉच अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है जो कि बीते साल पेश हुई Pixel Watch 3 की जगह लेगी। यहां हम आपको Google Pixel Watch 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

रेंडर से पता चला है कि Pixel Watch 4 में सर्कुलर डिजाइन है, जिसमें स्लिम बेजल और पिछले मॉडल जैसा रियर डिजाइन है। आगामी वॉच 41 मिमी और 45 मिमी साइज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कथित तौर पर मोटाई बढ़कर 14.3 मिमी हो गई है, जबकि Pixel Watch 3 की मोटाई 12.3 मिमी थी, जिससे मुकाबले में बड़ी बैटरी मिल सकती है।

रिपोर्ट में रियर से चार पिन हटाने का भी बात कही गई है जो पहले इस्तेमाल किए गए यूएसबी टाइप-सी के बजाय वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट का सुझाव देता है। स्पीकर के बगल में दो बटन नजर आते हैं, लेकिन उनके फंक्शन का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मॉडल ब्लैक कलर में नजर आ रहा है और लॉन्च के समय और भी कलर ऑप्शन आने की उम्मीद है।

Pixel Watch 4 में नया चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा मॉडल में इस्तेमाल किए गए स्नैपड्रैगन डब्ल्यू5 जेन 1 की जगह लेगा। Pixel Watch 4 का डिजाइन कुल मिलाकर Pixel Watch 3 के डिजाइन से काफी मिलता जुलता है, जिसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। धीरे-धीरे स्मार्टवॉच से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है, स्मार्टवॉच इस साल के आखिर में Pixel 10 सीरीज के साथ पेश होगी।


Advertisement
Google Pixel Watch 4 Specifications


Google Pixel Watch 4 दो डिस्प्ले साइज 41 मिमी और 45 मिमी में उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट कंपनी के एक्टुआ डिस्प्ले से लैस हैं। Pixel Watch 3 में डिस्प्ले 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल का सपोर्ट करती है और अंधेरे वातावरण में 1 निट तक गिर सकता है। पिक्सल वॉच 3 यूजर्स को रिकवरी पर फोकस करने में मदद करने के लिए कार्डियो लोड ट्रैकिंग फीचर्स सपोर्ट के साथ आती है। फिटबिट यूजर्स को मॉर्निंग ब्रीफ फीचर तक एक्सेस मिलेगा जो हेल्थ संबंधित जानकारी प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.