• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Garmin Venu X1 स्मार्टवॉच लॉन्च, 2 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 8 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत

Garmin Venu X1 स्मार्टवॉच लॉन्च, 2 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 8 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत

Garmin Venu X1 स्मार्टवॉच में 32GB की मैमोरी दी गई है।

Garmin Venu X1 स्मार्टवॉच लॉन्च, 2 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 8 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत

Garmin Venu X1 स्मार्टवॉच को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट समार्टवॉच के रूप में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 32GB की मैमोरी दी गई है।
  • स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, GPS, Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

Garmin Venu X1 स्मार्टवॉच को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट समार्टवॉच के रूप में लॉन्च किया है। इस वॉच का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसका 8mm का मोटा वॉच केस है। इसमें 2 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह सिंगल चार्ज में 8 दिन तक चल सकती है। इसमें 24mm का नायलॉन बैंड दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है जिसमें ब्लैक और मॉस वेरिएंट शामिल हैं। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Garmin Venu X1 Price

Garmin Venu X1 की भारत में कीमत 97,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसका बैककेस टाइटेनियम का बना है। इसमें क्विक रिलीज ComfortFit नायलॉन बैंड दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है जिसमें ब्लैक और मॉस वेरिएंट शामिल हैं। 

Garmin Venu X1 Specifications

Garmin Venu X1 में 2 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वॉच में स्क्रैच रसिस्टेंट सैफायर लेंस दिया गया है। वॉचकेस में आयताकार डिजाइन दिया गया है और राउंड कॉर्नर हैं। इसका सबसे बड़ा फीचर इसका 8mm का मोटा वॉच केस है। Venu X1 में बिल्ट-इन वॉचफेस दिए गए हैं। इन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है। साथ ही इसमें कई हेल्थ फीचर्स जैसे स्टेप काउंट, रियल टाइम हार्ट रेट, एल्टीट्यूड और ट्रेनिंग रीडिनेस शामिल है। 

स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन स्पीकर मिलता है। इसमें एक माइक्रोफोन है और LED फ्लैशलाइट दी गई है। स्पीकर और माइक्रोफोन की मदद से यूजर कॉल रिसीव कर सकता है बशर्तें जब यह कम्पैटिबल स्मार्टफोन के साथ कनेक्टेड हो। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, GPS, Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच में 32GB की मैमोरी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »