5 दिन बैटरी लाइफ वाली FireBoltt Ninja Pro Plus स्मार्टवॉच Flipkart पर टीज, जानें खास फीचर्स

स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉचफेस भी दिए गए हैं।

5 दिन बैटरी लाइफ वाली FireBoltt Ninja Pro Plus स्मार्टवॉच Flipkart पर टीज, जानें खास फीचर्स

FireBoltt Ninja Pro Plus की कीमत का कंपनी की ओर से अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉचफेस भी दिए गए हैं।
  • FireBoltt Ninja Pro Plus में 1.69 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है।
  • कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 5 दिन तक चल सकती है।
विज्ञापन
FireBoltt ने भारत में Ninja Pro Plus स्मार्टवॉच को टीज किया है। यह कंपनी की नई स्मार्टवॉच है जो निंजा सीरीज में लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले कंपनी Ninja Call 2 और Ninja Calling आदि मॉडल्स भी लॉन्च कर चुकी है। Fire Boltt Ninja Pro Plus के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि ये सिंगल फुल चार्ज में 5 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आएगी। स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 240 x 280 पिक्सल है। इसमें एक क्राउन बटन दिया गया है जिसके माध्यम से कई तरह के कंट्रोल फीचर्स मिल जाते हैं। 
 

FireBoltt Ninja Pro Plus price, availability

FireBoltt Ninja Pro Plus की कीमत का कंपनी की ओर से अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्टवॉच को Flipkart पर टीज किया गया है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स भी मिलते हैं। जाहिर है कि कंपनी इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जल्द ही लॉन्च करेगी। 
 

FireBoltt Ninja Pro Plus features, specifications

FireBoltt Ninja Pro Plus में 1.69 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 240 x 280 पिक्सल है। इसमें एक क्राउन बटन दिया गया है जिसके माध्यम से कई तरह के कंट्रोल फीचर्स मिल जाते हैं। इससे रोटेट किया जा सकता है और मेन्यु एक्सेस के लिए क्लिक किया जा सकता है। वॉच में 30 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इनके माध्यम से आप खर्च की गई कैलोरी माप सकते हैं, चले गए कदमों को माप सकते हैं और इसके अलावा भी कई तरह के फीचर्स मिलते हैं।  

फायरबोल्ट निंजा प्रो प्लस में कई मॉडर्न फीचर्स जैसे हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, स्लीप मैपिंग और महिलाओं के मासिक धर्म ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसमें कुछ रोचक फीचर्स जैसे 2048 और फ्लैपी बर्ड क्लोन जैसे बिल्ट-इन गेम्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 5 दिन तक चल सकती है। इसमें 2 ATM वॉटर रसिस्टेंस भी दिया गया है।  

स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉचफेस भी दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्ट नोटिफिकेशंस, स्प्लिट स्क्रीन ऑप्शन, वेदर अपडेट्स आदि भी दिए गए हैं। इसकी कीमत और उपलब्धता की पुष्टि कंपनी की ओर से जल्द किए जाने की उम्मीद है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack, Blue, Gold, Green, Grey, Red
Display Size43mm
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRectangle
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »