U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं। कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं। लेटेस्ट लाइनअप में UiBS 5085 Partybox वायरलेस स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावरबैंक, TWS 7353 Classy ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड को शामिल किया गया है।
Nu Republic ने अपनी TWS (ट्रू वायरलैस स्टीरियो) लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी ने नए ईयरबड्स- Cyberstud X7 ANC को लॉन्च किया है। स्लीक डिजाइन में आने वाले ये बड्स सिंगल चार्ज में 70 घंटों तक का प्लेटाइम दे सकते हैं। ये एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ-साथ एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। इनमें RGB एलईडी लाइट लगी हैं, जो बैटरी का संकेत भी देती हैं।