डिवाइस को लेकर सवाल किया है कि दिमाग के बाहर लगा कोई डिवाइस दिमाग के भीतर के ब्लड फ्लो का सटीक विश्लेषण कैसे कर सकता है।
दीपिंद्र गोयल का बहुचर्चित वियरेबल Temple लगातार सुर्खियों में है।
दीपिंद्र गोयल का बहुचर्चित वियरेबल Temple लगातार सुर्खियों में है। दीपिंद्र गोयल अपने डिवाइस की सटीकता को लेकर एक तरफ जहां बड़े दावे कर रहे हैं, दूसरी ओर कई डॉक्टर्स इसकी मॉनिटरिंग क्षमता को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। डॉक्टर्स इसके पीछे के विज्ञान को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस वजह टेम्पल डिवाइस अब एक नई बहस का जैसे केंद्र बन गया है। बहस इस बात को लेकर शुरू हो गई है कि गोयल ने जो दावे किए हैं उनकी बिना वैज्ञानिक पुष्टि हुए स्वास्थ्य दावों पर भरोसा कैसे किया जा सकता है? इसी के चलते डॉक्टरों ने इसे स्कैम तक बता दिया है, जिसे लेकर दीपिंद्र भी लगातार सफाई देते नजर आ रहे हैं।
Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal के फाउंडर दीपिंद्र गोयल का नया हेल्थ वियरेबल Temple लगातार बहस का विषय बनता जा रहा है। अब टेम्पल को लेकर एक और डॉक्टर ने इस पर सवाल उठाए हैं। हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सिरियाक एबी फिलिप्स ने इसे लेकर बड़ी बात कही है। एबी फिलिप्स को 'द लिवर डॉक' के नाम से भी जाना जाता है। अब इन्होंने टेम्पल को लेकर कड़ी आलोचना की है।
Deepu: Guys! We made a wearable that can track your brain activity in real time! Just place it on your temple. Doctors: Wow! Damn cool bro. Show us how it works! We are interested! Deepu: Ehhh...why you raging!!?? It's actually a fitness tracker. Doctors: Oh! That's ok. We anyway need one from India! All the ones now are by the West! Go India! How does it stack up to the current cheaper validated wearables though? Deepu:
— TheLiverDoc™ (@theliverdoc) November 6, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एबी फिलिप्स ने डिवाइस को लेकर सवाल किया है कि दिमाग के बाहर लगा कोई डिवाइस दिमाग के भीतर के ब्लड फ्लो का सटीक विश्लेषण कैसे कर सकता है। सिर पर बाहर लगा कोई सेंसर त्वचा के पास रक्त संचार में होने वाले बदलावों को तो पहचान सकता है, लेकिन दिमाग तक होने वाले रक्त प्रवाह को सही ढंग से कैसे माप सकता है?
डॉ. फिलिप्स ने टेम्पल के दावों के वैज्ञानिक आधार पर सवाल उठाए हैं। फिलिप्स का तर्क है कि मौजूदा शोध से यह साबित नहीं होता कि यह डिवाइस मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को माप सकता है, या एंट्रॉपी की सटीक व्याख्या कर सकता है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि डिवाइस केवल चेहरे के आसपास ब्लड फ्लो को माप सकता है, और जैसा कि दावा किया गया है, इसका दिमाग से बिल्कुल भी कोई लेना-देना नहीं है।
उधर दीपिंद्र गोयल लगातार डिवाइस की सटीकता को लेकर दावे कर रहे हैं। भारतीय डॉक्टर्स के लिए उन्होंने कहा है कि कंपनी इस डिवाइस को विकसित करने में पहले ही 30 मिलियन डॉलर खर्च कर चुकी है, जिसमें उनके अपने निजी फंड से दिए गए 20 मिलियन डॉलर भी शामिल हैं। गोयल ने टेम्पल के लिए 14 दिन की बिना किसी सवाल रिटर्न वाली पॉलिसी का भी जिक्र किया और कहा कि अगर प्रोडक्ट उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करेगा, तो ग्राहक तुरंत उसे वापस कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी