Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, प्राइस 2,999 रुपये

इसे Boult की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह फ्रोजन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वोल्कैनिक ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2023 17:18 IST
ख़ास बातें
  • यह फ्रोजन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वोल्कैनिक ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध है
  • इसे Boult की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है
  • इसमें AI वॉयस असिस्टेंस और फाइंड माय फोन फीचर दिए गए हैं

इसमें कॉलिंग के लिए एक अलग माइक और स्पीकर है

पिछले कुछ वर्षों में देश में स्मार्टवॉच की बिक्री तेजी से बढ़ी है। वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली बहुत सी कंपनियां इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। इसमें 1.43 इंच सुपर AMOLED राउंड डिस्प्ले और 466x466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। 

इसका प्राइस 2,999 रुपये है और इसे Boult की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह फ्रोजन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वोल्कैनिक ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटर दिए गए हैं। इसके अलावा कॉलिंग के लिए एक अलग माइक और स्पीकर भी है। इसमें जिंक अलॉय मेटेलिक फ्रेम है। 

Boult Crown R Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच में राउंड डायल और रोटेटिंग क्राउन है। इसका 1.43 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 466x466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इनमें ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट भी है। यह क्रिकेट, रनिंग साइक्लिंग, योगा बास्केटबॉल और स्विमिंग जैसे 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को भी सपोर्ट करती है। यूजर्स 150 से अधिक वॉच फेस में से भी चुन सकते हैं। इसके साथ ही AI वॉयस असिस्टेंस और फाइंड माय फोन फीचर दिए गए हैं। 
Advertisement

इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में 1.5 प्रतिशत की कमी आई थी। भारत में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस मार्केट में अमेरिकी कंपनी Apple पहले स्थान पर है। भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की स्मार्टवॉच मॉडल ट्रैकर रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कम प्राइस वाले वियरेबल्स की डिमांड में मजबूती से भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स इसी अवधि में 121 प्रतिशत बढ़ी हैं। इससे स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट को भी कुछ सहारा मिला है। Apple ने स्मार्टवॉच के मार्केट में शिपमेंट्स के लिहाज से अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 32 प्रतिशत से घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.