50 घंटों की बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

boAt Nirvana Ivy : यह 11एमएम के डायनैमिक ड्राइवर्स से पैक हैं और 360 डिग्री में साउंड डिलिवर करते हैं, जिससे शानदार एक्‍सपीरियंस मिलता है।

50 घंटों की बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

boAt Nirvana Ivy की कीमत 2,999 रुपये है। यह तीन कलर्स- गनमेंटल ब्‍लैक, गनमेंटल वाइट और क्‍वार्ट्ज स्‍यान में आए हैं।

ख़ास बातें
  • boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • 2999 रुपये है कीमत
  • ये हेड ट्रैकिंग की सुविधा के साथ आते हैं
विज्ञापन
boAt Nirvana Ivy Launched : ऑडियो कैटिगरी के जाने-माने ब्रैंड बोट (boAt) ने भारत में नए TWS ईयरबड्स लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम boAt Nirvana Ivy है। यह 11एमएम के डायनैमिक ड्राइवर्स से पैक हैं और 360 डिग्री में साउंड डिलिवर करते हैं, जिससे शानदार एक्‍सपीरियंस मिलता है। इनमें हेड ट्रैकिंग की भी सुविधा है। यह तब काम आता है जब आप अपना सिर घुमाते हैं, तो साउंड उसी हिसाब से आपके कानों में पहुंचता है। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) boAt Nirvana Ivy में मिलने वाला एक और फीचर है। 
 

boAt Nirvana Ivy Price in india 

boAt Nirvana Ivy की कीमत 2,999 रुपये है। यह तीन कलर्स- गनमेंटल ब्‍लैक, गनमेंटल वाइट और क्‍वार्ट्ज स्‍यान में आए हैं। इन्‍हें 4 सितंबर से बोट की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स से लिया जा सकेगा। 
 

boAt Nirvana Ivy Specifications 

boAt Nirvana Ivy में 11mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। कंपनी ने इनमें बोट सिग्‍नेचर साउंड ऑफर किया है। ये 360° Spatial ऑडियो के साथ आते हैं, जिससे हर तरफ से आपके कानों में साउंड पहुंचता है। हेड ट्रैकिंग की सुविधा इसमें है, जो आपका हेड मूवमेंट काउंट करके उसी हिसाब से आवाज को आपकी कानों में पहुंचाता है। 

boAt Nirvana Ivy में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा भी है। दावा है कि यह बाहर के शोर को 50 डेसिबल तक कम कर देती है। ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाले बड्स किसी भी डिवास से फटाफट पेयर हो जाते हैं। 

boAt Nirvana Ivy के केस में 400 एमएएच की बैटरी है। हरेक बड में 40 एमएएच बैटरी दी गई है। दावा है कि इन सबकी मदद से boAt Nirvana Ivy 50 घंटों का प्‍लेबैक दे जाते हैं। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करक ये 240 मिनट चल सकते हैं। IPX5 रेटिंग इन्‍हें मिली है, जो बड्स को छीटों और धूल से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »