सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले boAt Airdopes Loop ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

OWS को यूनीक बनाता है उनका डिजाइन। ये सामान्‍य ईयरबड्स के मुकाबले कान के पीछे से होते हुए फ‍िट होते हैं, जिससे इनके गिरने का चांस बिलकुल खत्‍म हो जाता है।

सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले boAt Airdopes Loop ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Amazon

इन्‍हें बोट की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • boAt Airdopes Loop ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • 1999 रुपये कीमत, 50 घंटे का प्‍लेटाइम करते हैं ऑफर
  • OWS ईयरबड्स हैं boAt Airdopes Loop
विज्ञापन
वियरेबल ब्रैंड बोट (boAt) ने नए ईयरफोन लॉन्‍च किए हैं। ये OWS (ओपन वायरलैस सिस्‍टम) ईयरबड्स हैं। OWS को यूनीक बनाता है उनका डिजाइन। ये सामान्‍य ईयरबड्स के मुकाबले कान के पीछे से होते हुए फ‍िट होते हैं, जिससे इनके गिरने का चांस बिलकुल खत्‍म हो जाता है। बोट के OWS का नाम है- boAt Airdopes Loop। दावा है कि सिंगल चार्ज में इन्‍हें 50 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 200 मिनट का प्‍लेटाइम मिल जाता है।    
 

boAt Airdopes Loop Price in india 

boAt Airdopes Loop की कीमत 1,999 रुपये है। ये तीन कलर्स- पर्ल वाइट, कूल ग्रे और लैवेंडर मिस्‍ट में आते हैं। इन्‍हें बोट की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है। 
 

boAt Airdopes Loop features, specifications 

जैसाकि हमने बताया boAt Airdopes Loop में क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है। इनमें इस्‍तेमाल हुई एयर कंडक्‍शन टेक्‍नॉलजी, कानों को ब्‍लॉक किए बगैर बेहतरीन साउंड को कानों तक पहुंचने देती है। 

boAt Airdopes Loop में 12mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं, जो बोट का सिग्‍नेचर साउंड ऑफर करते हैं। इनमें ब्‍लूटूथ v5.3 वर्जन दिया गया है। दो तरह के मोड- सिग्‍नेचर मोड और प्राइवेट मोड मिलते हैं। बीस्‍ट मोड भी है, जो 40ms की लो-लेटेंसी ऑफर करता है। इससे गेमिंग के दौरान वीडियो और ऑडियो का तालमेल बना रहता है। 

boAt Airdopes Loop में चार माइक्‍स लगाए गए हैं। ये बड्स वॉइस असिस्‍टेंट को भी सपोर्ट करते हैं। IPX4 रेटिंग इन्‍हें मिली है, जो बड्स को छींटों और पसीने से होने वाले नुकसान से बचाती है। 

boAt Airdopes Loop के केस में 480 एमएएच की बैटरी है और हरेक ईयरबड में 50 एमएएच की बैटरी लगी है। दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटों का प्‍लेटाइम दे सकती है और फास्‍ट चार्जिंग की बदौलत 10 मिनट में इतनी फुल हो जाती है कि 200 मिनटों का प्‍लेटाइम मिल जाए।  

boAt Airdopes Loop एक साल की वॉरंटी के साथ आते हैं और क्विक पेयरिंग की मदद से फटाफट कनेक्‍ट हो जाते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »