• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट का है प्लान: Amazon सेल में 1,499 रुपये में मिल रहे 4,490 MRP वाले ईयरबड्स

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट का है प्लान: Amazon सेल में 1,499 रुपये में मिल रहे 4,490 MRP वाले ईयरबड्स

Amazon पर चल रही सेल के दौरान boAt Airdopes 141, NoiseFit Force Rugged, JBL Go 2, Zebronics Jet PRO और Boult Audio Z40 को भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट का है प्लान: Amazon सेल में 1,499 रुपये में मिल रहे 4,490 MRP वाले ईयरबड्स

Photo Credit: Amazon

boAt Airdopes 141 में 42 घंटे तक प्लेटाइम मिलता है।

ख़ास बातें
  • वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट करने के लिए वॉच, ईयरफोन और स्पीकर बेस्ट हो सकते हैं
  • Amazon पर सेल के दौरान boAt, JBL और Boult उत्पादों पर छूट मिल रही है।
  • boAt Airdopes 141 डिस्काउंट के बाद 1,499 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ गिफ्ट करने के लिए खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। जी हां टेक्नोलॉजी के इस दौर पर में स्मार्टवॉच, ईयरफोन और स्पीकर आदि बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर चल रही सेल के दौरान boAt Airdopes 141, NoiseFit Force Rugged, JBL Go 2, Zebronics Jet PRO और Boult Audio Z40 को भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

boAt Airdopes 141
boAt Airdopes 141 की एमआरपी 4,490 रुपये है, लेकिन 67% डिस्काउंट के बाद 1,499 रुपये में मिल रहा है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो boAt Airdopes 141 में 42 घंटे तक चलने वाली बैटरी मिलती है। गेमिंग के लिए बीस्ट मोड दिया गया है। सेफ्टी के लिए IPX4 रेटिंग है जो कि पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इनमें स्मूथ टच कंट्रोल मिलता है।

NoiseFit Force Rugged
अमेजन पर NoiseFit Force Rugged 50% डिस्काउंट के बाद 2,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि M.R.P. 5,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशंस के लिएNoiseFit Force Rugged में 1.32 इंच की HD राउंड डायल डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी की बात करें तो एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। इस वॉच में AI वॉयस एसिस्टेंट मिलता है। 200 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आने वाली यह वॉच हार्ट रेट ट्रैकर से लैस है।

Zebronics Jet PRO
Zebronics Jet PRO Amazon पर 44% छूट के बाद 949 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि इनकी एमआरपी 1,699 रुपये है। Zebronics Jet PRO वायर्ड गेमिंग ऑन ईयर हेडफोन हैं। इन हेडफोन में 40mm नियोडिमियम ड्राइवर मिलते हैं। 2 मीटर ब्रेडेड कैबल मिलती है। ये 3.5mm + USB कनेक्टर से लैस हैं।

Boult Audio Z40
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Boult Audio Z40 में 60 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। लो लेटेंसी गेमिंग का सपोर्ट करने वाले ईयरफोन 10mm बेस ड्राइवर्स से लैस हैं। सेफ्टी के लिए IPX5 रेटिंग दी ई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 मिलता है। Boult Audio Z40 की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन 70% छूट के बाद 1,498 रुपये में उपलब्ध हैं।

JBL Go 2
Amazon पर JBL Go 2 37 प्रतिशत छूट के बाद 1,899 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि एमआरपी 2,999 रुपये है। JBL Go 2 एक वायरलेस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है, जिसके साथ माइक भी है। सेफ्टी के लिए IPX7 रेटिंग आती है जो कि वॉटरप्रूफ होने का प्रमाण है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »