असूस ज़ेनवॉच 3 स्मॉटवॉच लॉन्च, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 11:14 IST
उम्मीद के मुताबिक, असूस ने आईएफए ट्रेड शो 2016 से पहले बुधवार को अपनी नई स्मार्टवॉच ज़ेनवॉच 3 लॉन्च कर दी। इस स्मार्टवॉच में ज़ेनवॉच 2 की तुलना में बड़ा बदलाव डिस्प्ले को लेकर किया गया है। इस बार कंपनी गोल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है और यह सिर्फ एक साइज़ में आता है।

ज़ेनवॉच 3 की कीमत 229 यूरो (करीब 17,000 रुपये) रखी गई है जो ज़ेनवॉच 2 मॉडल की तुलना में बहुत ज्यादा है। वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ेनवॉच 3 को अक्टूबर महीने में जर्मनी और अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

एंड्रॉयड पर चलने वाले असूस ज़ेनवॉच 3 में 1.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 400x400 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 287 पीपीआई है। कंपनी वॉच के साथ 50 कस्टम वॉच फेस देगी। इसके अलावा फेसडिज़ाइनर ऐप के बारे में भी बताया गया है जिसकी मदद से यूज़र अपनी पसंद का वॉच फेस कस्टमाइज या बना पाएंगे।
 

यह एक डिजिटल क्राउन, कस्टमाइज़ेबल बटन और ज़ेनफिट एक्टिविटी ट्रैकिंग ऐप को शुरू करने वाले बटन के साथ आता है।
Advertisement

फिटनेस फ़ीचर के बारे में असूस ने कहा है कि ज़ेनवॉच 3 का ट्रैकर 95 फीसदी सटीक कदमों की गिनती करेगा। यह पुश-अप, रनिंग और सिट-अप जैसे एक्टविटी को भी कैपचर करेगा।
Advertisement

नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 चिपसेट से लैस असूस ज़ेनवॉच 3 में 512 एमबी रैम है। और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। स्मार्टवॉच की मोटाई 9.95 मिलीमीटर है और कंपनी का कहना है कि इसकी 341 एमएएच की बैटरी दो दिन तक चल जाएगी। कंपनी ने फास्ट चार्ज़िंग तकनीक हाइपरचार्ज के बारे में भी बताया है। इस तकनीक की मदद से स्मार्टवॉच की बैटरी 15 मिनट में 60 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, ZenWatch 3, Asus ZenWatch, Smartwatches, Android, Android Wear, IFA, IFA 2016

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.