असूस ज़ेनवॉच 3 को 31 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 18 अगस्त 2016 13:43 IST
ख़ास बातें
  • असूस ने 31 अगस्त को होने वाले एक इवेंट के लिए टीज़र जारी किया
  • ज़ेनवॉच 2 को भी पिछले साल इसी महीने के आसपास लॉन्च किया गया था
  • हाल ही में कथित ज़ेनवॉच 3 की तस्वीरें लीक हुई थीं
पिछले हफ्ते कथित असूस ज़ेनवॉच 3 की तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं। इन तस्वीरों से पता चला कि कंपनी ने इस बार एंड्रॉयड पर चलने वाली स्मार्टवॉच के डिजाइन में बदलाव किया है। इस बार गोलाकर डायल का इस्तेमाल किया जाएगा। अब असूस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र जारी किया है। टीज़र में लिखा है, ''इनक्रेडेबल इज कमिंग''। इसके नीचे 31 अगस्त 2016 तारीख का ज़िक्र है और साथ में आईएफए 2016 के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है।
 

टीज़र इस तारीख को कंपनी द्वारा किसी प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करता है। देखा जाए तो ज़ेनवॉच 2 को पिछले साल इसी महीने के आसपास लॉन्च किया गया था। ऐसे में 31 अगस्त को नए स्मार्टवॉच को लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, असूस आईएफए 2016 के मौके पर स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है।

ज़ेनवॉच 3 की कथित तस्वीरें चीनी वेबसाइट ईप्राइस पर लीक हुई थीं। तस्वीरों में स्मार्टवॉच के साथ उसके एक्सेसरी भी नज़र आ रहे हैं।

ज़ेनवॉच 2 को पिछले साल आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था। इसके दो वेरिएंट पेश किए गए थे। इनके डिस्प्ले के रिज़ॉल्यूशन 320x320 पिक्सल और 280x280 पिक्सल हैं। ये स्मार्टवॉच एमोलेड डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस हैं। भारत में असूस की ज़ेनवॉच 2 स्मार्टवॉच की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.