• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज

Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज

ट्रायथलॉन की ट्रेनिंग के दौरान एक एथलीट की हार्ट रेट 219 BPM तक पहुंच गई। Apple Watch ECG में AFib के संकेत मिलने के बाद जांच में जन्मजात दिल की समस्या सामने आई।

Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज

Apple Watch ECG में AFib के संकेत मिलने के बाद एथलीट ने कराई मेडिकल जांच

ख़ास बातें
  • ट्रायथलॉन ट्रेनिंग के दौरान एथलीट की हार्ट रेट 219 BPM पहुंची
  • Apple Watch ECG में AFib के संकेत दिखाई दिए
  • मेडिकल जांच में जन्मजात दिल की समस्या सामने आई
विज्ञापन

ट्रायथलॉन की तैयारी कर रहे एक एथलीट को ट्रेनिंग के दौरान अपने हार्ट रेट में असामान्य बढ़ोतरी महसूस हुई। उनका हार्ट रेट करीब 219 बीट प्रति मिनट तक पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने Apple Watch में मौजूद ECG ऐप से हार्ट रिदम की जांच की, जिसमें Atrial Fibrillation (AFib) के संकेत दिखाई दिए। इसके बाद डॉक्टरों से जांच कराने पर उनके दिल से जुड़ी एक जन्मजात समस्या का पता चला, जिसके लिए उन्हें ओपन-हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। यह मामला Apple की ओर से शेयर किए गए Connor के अनुभव पर आधारित है।

Apple के मुताबिक, Connor ट्रायथलॉन में हिस्सा लेने के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे वह ट्रेनिंग कर रहे थे, उन्हें लगने लगा कि उनकी फिटनेस बेहतर होने के बजाय बिगड़ रही है। एक मुश्किल ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनकी हार्ट रेट बढ़कर 219 BPM तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने Apple Watch की ECG ऐप का इस्तेमाल करके अपने हार्ट रिदम को चेक किया। ECG रिकॉर्डिंग में AFib के संकेत दिखाई दिए। AFib एक तरह का अनियमित हार्ट रिदम है, जिसमें दिल की धड़कन सामान्य रिदम में नहीं रहती।

Apple Watch पर मिले संकेत के बाद Connor ने डॉक्टर से संपर्क किया। इसके बाद हुई मेडिकल जांच में उनके दिल से जुड़ी एक जन्मजात समस्या का पता चला, जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें बाद में ओपन-हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। Connor ने अपने अनुभव को Apple के साथ शेयर करते हुए बताया कि Apple Watch की ECG रीडिंग ने उन्हें अपनी स्थिति को गंभीरता से लेने और डॉक्टर से जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

यहां यह समझना जरूरी है कि Apple Watch की ECG सुविधा मेडिकल डायग्नोसिस का ऑप्शन नहीं है। यह हार्ट की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी रिकॉर्ड करती है और कुछ मामलों में AFib जैसे अनियमित रिदम के संकेत दिखा सकती है। किसी भी असामान्य रीडिंग के बाद डॉक्टर से जांच कराना जरूरी होता है।

Apple Watch और AFib की पहचान को लेकर 2026 में पब्लिश्ड एक रिसर्च में भी स्मार्टवॉच आधारित मॉनिटरिंग से AFib का पता लगाने में मदद मिलने के संकेत मिले हैं। इस स्टडी में 437 ज्यादा जोखिम वाले लोगों को शामिल किया गया था, जिनमें से 219 लोगों को Apple Watch दी गई थी। छह महीने बाद स्मार्टवॉच ग्रुप में 21 लोगों में AFib का पता चला, जबकि सामान्य देखभाल वाले ग्रुप में यह संख्या 5 थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »