ऐप्पल वॉच की कीमत में बड़ी कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मार्च 2016 11:17 IST
ऐप्पल ने भारत में ऐप्पल वॉच की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की है। सबसे सस्ता वेरिएंट ऐप्पल वॉच स्पोर्ट (38 एमएम) अब 25,900 रुपये में मिलेगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में सेन फ्रांसिसको में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में ऐप्पल ने जानकारी दी थी कि अब ऐप्पल वाच पहले की तुलना में सस्ते होंगे। कंपनी ने ऐप्पल वॉच के स्पोर्ट्स मॉडल पर 50 डॉलर की कटौती का ऐलान किया था। अंतरराष्ट्रीय कटौती को ध्यान में रखते हुए ऐप्पल इंडिया ने स्पोर्ट मॉडल की कीमत 5,000 रुपये कम करने की सूचना दी है। ऐप्पल के इस गैजेट के वॉच और वॉच एडिशन वेरिएंट भी मार्केट में उपलब्ध हैं। ध्यान रहे कि ऐप्पल वॉच के अन्य मॉडल की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है।

ऐप्पल इंडिया ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि नई कीमत सभी रिटेल स्टोर पर लागू होंगे। हालांकि, इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।

याद रहे कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने में भारत में ऐप्पल वॉच स्पोर्ट, ऐप्पल वॉच और ऐप्पल वॉच एडिशन वेरिएंट पेश किए थे। ऐप्पल वॉच स्पोर्ट (38 एमएम) के बेस मॉडल को 30,900 रुपये (सिल्वर एल्यूमिनियम केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड) में लॉन्च किया गया था, जबकि ऐप्पल वॉच स्पोर्ट मॉडल (42 एमएम) की कीमत 35,900 रुपये (42 एमएम) रखी गई थी।
Advertisement

ऐप्पल वॉच के रिव्यू के दौरान हमने पाया कि अगर आपके पास आईफोन है और आप स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो ऐप्पल वॉच आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। ऐप्पल के सॉफ्टवेयर पर कई तरह के प्रतिबंध होते हैं, इस कारण से पेबल टाइम और फिटबिट सर्ज जैसे स्मार्टवॉच आईफोन के साथ सारे फंक्शन नहीं परफॉर्म कर पाएंगे।
Advertisement

कुल मिलाकर हमें लगा कि फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस होने के बावजूद ऐप्पल वॉच बहुत हद तक पॉलिश्ड है। इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर महीने में अपने ऐप्पल वॉच के लिए वाचओएस 2 को भी रिलीज किया था। वैसे, हमें ऐप्पल वॉच की कीमत ज्यादा लगी, खासकर महंगे वेरिएंट की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.