Apple के ‘Awe Dropping' लॉन्च इवेंट से पहले नए AirPods Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

नई आईफोन सीरीज के अलावा Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 को भी लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • नए TWS को कंपनी के 'Awe Dropping' लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है
  • ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं
  • इस इवेंट में एपल की नई iPhone सीरीज को लॉन्च किए जाने की संभावना है

इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस मिल सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) का अगला वर्जन कंपनी के मंगलवार को होने वाले 'Awe Dropping' लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। इस इवेंट में एपल की नई iPhone सीरीज को लॉन्च किए जाने की संभावना है। आगामी आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं। 

नई आईफोन सीरीज के अलावा Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 को भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के लॉन्च इवेंट से कुछ घंटे पहले AirPods Pro (3rd जेनरेशन) के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। Bloomberg के पत्रकार Mark Gurman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी के AirPods Pro (3rd जेनरेशन) के बारे में कुछ स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि एपल के ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) को 'Awe Dropping' इवेंट में पेश किया जा सकता है। 

Advertisement

Mark का कहना है कि AirPods Pro (3rd जेनरेशन) में डिजाइन में सुधार के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर होगा। ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं। कंपनी इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस दे सकती है। हालांकि, मार्क ने बताया है कि उन्हें नए AirPods Pro में ऑडियो क्वालिटी और एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) के लिहाज से अधिक सुधार होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, नए TWS में 'डिजिटल ANC' कहा जाने वाला फीचर मिल सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo के हवाले से कहा गया था कि AirPods Pro (3rd जेनरेशन) को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। आमतौर पर, एपल की नई आईफोन सीरीज के साथ सितंबर में TWS को भी लॉन्च किया जाता है। 

एपल के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में कंपनी का H2 चिपसेट दिया गया है। ये TWS हेड ट्रैकिंग के साथ पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इनमें कस्टम हाई-एक्सकर्शन ड्राइवर के साथ प्रेशर कंट्रोल के लिए एक फोर्स सेंसर के साथ हैं। कंपनी ने दावा किया था कि AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में इसके पिछले वर्जन की तुलना में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन की दोगुनी क्षमता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.