Apple ने घटाया Vision Pro का प्रोडक्शन, डिमांड में हुई कमी

इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने अमेरिका में Vision Pro को 3,499 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया था। इसे जल्द ही कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है

Apple ने घटाया Vision Pro का प्रोडक्शन, डिमांड में हुई कमी

इसे जल्द ही कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में Vision Pro को लॉन्च किया गया था
  • एपल को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है
  • इसके लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने मिक्स्ड रिएलियी हेडसेट Vision Pro के प्रोडक्शन में कटौती की है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में Vision Pro को 3,499 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। 

TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने  Medium पर एक पोस्ट में बताया कि एपल को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है क्योंकि इसकी डिमांड घटी है। कंपनी का पूर्वानुमान था कि इसकी आठ लाख तक यूनिट्स बिक सकती हैं। हालांकि, यह अनुमान घटकर 4,00,000 से 4,50,000 यूनिट्स का हो गया है। एपल ने Vision Pro के अन्य मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। Kuo ने कहा कि इसकी शिपमेंट्स में कमी होने की आशंका के कारण इसके प्रोडक्शन को घटाया जा रहा है। 

हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने कहा था कि इस डिवाइस को इस वर्ष चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। कुक ने चाइना डिवेलपमेंट फोरम के दौरान बताया कि इसे चीन में इस वर्ष लॉन्च किया जाएगा। उनका कहना था कि चीन में एपल की रिसर्च और डिवेलपमेंट में इनवेस्टमेंट बरकरार रखने की योजना है।  हालांकि, इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में चीन में iPhone की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत घटी है। एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह एपल के लिए डिमांड में कमी का एक संकेत है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vision Pro का एक अफोर्डेबल वर्जन लाया जा सकता है। Vision Pro के लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है। एपल में डिवेलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, Susan Prescott ने बताया था, "इन ऐप्स से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और गेम्स का हमारा एक्सपीरिएंस बदल जाएगा। इनसे हमें सीखने और एक्सप्लोर करने के नए तरीके मिलेंगे और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकेगा। डिवेलपर्स स्पैटिअल कंप्यूटिंग पर कार्य कर रहे हैं और यह देखना होगा कि वे क्या नया करते हैं।" Vision Pro के यूजर्स के पास PGA TOUR Vision, NBA, CBS, Paramount+, NBC, NBC Sports, FOX Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस होगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »