• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

ग्रे, चारकोल और पिंक कलर ऑप्शन में Amazfit BIP 5 Unity को भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazfit

Amazfit BIP 5 Unity को भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • ग्रे, चारकोल और पिंक कलर ऑप्शन में Amazfit BIP 5 Unity भारत में हुई लॉन्च
  • स्मार्टवॉच स्टेनलेस स्टील फ्रेम और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है
  • इसमें AI-पावर्ड पर्सनल वेलनेस असिस्टेंट, Zepp Aura मिलता है
विज्ञापन
Amazfit ने रविवार, 19 मई को भारत में नई Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च की। स्मार्टवॉच एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के लिए स्टाइल और फंक्शनैलिटी का मिक्स्चर देने का दावा करती है। Amazfit Bip 5 Unity में 1.91-इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह हेल्थ-फोकस्ड Zepp OS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है, जो कई मिनी ऐप्स, गेम्स और वॉच फेस से लैस है। स्मार्टवॉच पर्सनल हेल्थ रिपोर्ट और स्लीप इनसाइट्स देने के लिए AI-पावर्ड पर्सनल वेलनेस असिस्टेंट का उपयोग करती है। Amazfit का कहना है कि BIP 5 Unity में 120 स्पोर्ट्स मोड्स को सटीकता से ट्रैक करने के लिए स्मार्ट रिकॉग्निशन फीचर मौजूद है।
 

Amazfit BIP 5 Unity price in India, availability

ग्रे, चारकोल और पिंक कलर ऑप्शन में Amazfit BIP 5 Unity को भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे Amazfit India की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Amazfit BIP 5 Unity specifications, features

Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच स्टेनलेस स्टील फ्रेम और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। स्मार्टवॉच की मोटाई 10mm है और इसका वजन 25 ग्राम (बिना स्ट्रैप के) है। इसमें 260 ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस 1.91-इंच का डिस्प्ले मिलता है। एडवांस हेल्थ-फोकस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम Zepp OS 3.0 के साथ आने वाली BIP 5 Unity यूजर्स में कई मिनी ऐप्स, गेम्स और वॉच फेस मिलते हैं। स्मार्टवॉच में AI-पावर्ड पर्सनल वेलनेस असिस्टेंट, Zepp Aura है, जो पर्सनल हेल्थ रिपोर्ट, सूथिंग साउंडस्केप और स्लीप इनसाइट्स प्रदान करता है।

BIP 5 Unity ब्लूटूथ फोन कॉल को सपोर्ट करती है। वॉच में IP68 वाटर-रेजिस्टेंट रेटिंग है, जो इसे विभिन्न वातावरणों के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें सटीक हेल्थ ट्रैकिंग के लिए एक्सेलेरोमीटर, हार्ट रेट सेंसर और 3-एक्सिस मोशन सेंसर जैसे सेंसर की एक बड़ी रेंज शामिल है।

स्मार्ट रिकॉग्निशन फीचर्स और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ, BIP 5 Unity फिटनेस नियमों के अनुरूप सटीक एक्टिविटी ट्रैकिंग सुनिश्चित करने का दावा करती है। यूजर्स 24 घंटे के हार्ट रेट, SpO₂ और स्ट्रैस मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ अपने हेल्थ को मॉनिटर कर सकते हैं।

कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर और स्मार्टफोन ऐप्स से नोटिफिकेशन शामिल हैं। स्मार्टवॉच का चार्जिंग टाइम केवल 120 मिनट है और यह 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »