Yu Yunique 2 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 5,999 रुपये में लॉन्च

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय हैंडसेट यू यूनीक का नया वेरिएंट यू यूनीक 2 लॉन्च कर दिया। Yu Yunique 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

Yu Yunique 2 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 5,999 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Yu Yunique 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • 5,999 रुपये वाले इस फोन की बिक्री 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • बैटरी की क्षमता 2500 एमएएच की है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय हैंडसेट यू यूनीक का नया वेरिएंट यू यूनीक 2 लॉन्च कर दिया। Yu Yunique 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। नए यू यूनीक 2 हैंडसेट की अहम खासियतों में 5 इंच डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हैं। बता दें कि यू यूनीक को 2015 में लॉन्च किया गया था।

Yu Yunique 2 में आपको 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720-एमपी1 650 इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 
yu yunique 2

यू यूनीक 2

4जी वॉयस ओवर एलटीई को सपोर्ट करने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। माइक्रोमैक्स ब्रांड के इस हैंडसेट की एक अहम खासियत कैमरा है। यू यूनीक 2 में 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एक फ्लैश भी मौज़ूद है।

बैटरी की क्षमता 2500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 72.7x145x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वीओएलटीई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और यूएसबी कनेक्टिविटी शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »