Yu Yunique 2 मंगलवार को होगा लॉन्च, वीडियो टीज़र से खुलासा

लगता है कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने एक बार फिर बाज़ार में अपनी पैठ बनाने के लिए कोशिशें जारी कर दी हैं। माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स अपनी 'यूनीक' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यू यूनीक 2 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है।

Yu Yunique 2 मंगलवार को होगा लॉन्च, वीडियो टीज़र से खुलासा
ख़ास बातें
  • यू यूनीक 2 स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च होगा
  • कंपनी ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र साझा किया है
  • इससे पहले यू ने जून में यूरेका ब्लैक लॉन्च किया था
विज्ञापन
लगता है कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने एक बार फिर बाज़ार में अपनी पैठ बनाने के लिए कोशिशें जारी कर दी हैं। माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स अपनी 'यूनीक' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Yu Yunique 2 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है। यू यूनीक 2 के वीडियो टीज़र को कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इससे पहले माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन ब्रांड यू ने जून में अपना यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यू यूनीक 2 स्मार्टफोन का 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो टीज़र में स्मार्टफोन को 25 जुलाई, मंगलवार को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, इसके साथ ट्वीट में कंपनी ने ''Be bold, be different, be #YU. #Yunique2 - कल लॉन्च हो रहा है'' टैगलाइन का भी ज़िक्र किया है। हालांकि, इस टीज़र से स्मार्टफोन की कोई झलक या जानकारी नहीं मिलती है।

बात करें इससे पहले लॉन्च हुए यू यूरेका ब्लैक की, तो इस स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया था। यू यूरेका ब्लैक में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। हैंडसेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है। Yu Yureka Black हैंडसेट में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yu, Yu mobile, Yu yunique, Yu yunique 2 video teaser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  2. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  3. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  8. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »