• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज

Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज

M&M ने XUV 3XO का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार के इंटीरियर को देखा जा सकता है।

Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज
ख़ास बातें
  • M&M ने XUV 3XO का एक टीजर वीडियो शेयर किया है
  • इंटीरियर काफी हद तक मौजूदा महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार XUV 400 EV के समान है
  • दिखाया गया वेरिएंट 4.5 सेकंड में 0-60 Kmph की रफ्तार पकड़ सकता है
विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO को 29 अप्रैल को दुनिया के सामने आधिकारिक रूप से पेश किया जाना है। Mahindra अपनी XUV 300 के इस फेसलिफ्ट को पिछले कुछ हफ्तों से लगातार टीज कर रहा है। डिजाइन के अंदाजे से लेकर अपकमिंग कार के मुख्य फीचर्स तक, कई जानकारियां पहले ही टीज की जा चुकी है और अब, लेटेस्ट टीजर में इसके इंटीरियर को एक बार फिर टीज किया गया है। इसमें XUV 3XO की माइलेज का भी पता चलता है।

M&M ने XUV 3XO का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार के इंटीरियर को देखा जा सकता है। इंटीरियर काफी हद तक मौजूदा महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार XUV 400 EV के समान लगता है। इसमें नए डिजाइन वाले स्टीयरिंग व्हील लेआउट के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई दे रहा है। वहीं, XUV 400 EV के समान ही फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाया गया है।

टीजर वीडियो में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 20.1kmpl दिखाई देता है, जो अपकमिंग कार की माइलेज हो सकती है। वहीं, टीजर में दिखाया गया वेरिएंट 4.5 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

जैसा कि हमने बताया, XUV 3XO के डिजाइन को पहले कई बार टीज किया जा चुका है। कार के फ्रंट ग्रिल में क्रोम-फिनिश्ड ट्रायंगुलर डिजाइन हैं, जिसके कॉर्नर अपडेटेड हेडलाइट क्लस्टर और फेंग-शेप वाले एलईडी डीआरएल हैं। इसके फ्रंट में फॉग लैंप के साथ एक स्कफ प्लेट भी मिलेगी और रियर की ओर कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और लंबे बंपर के साथ री-डिजाइन किया गया टेलगेट है। बीच में महिंद्रा के ट्विन पीक्स लोगो के साथ XUV 3XO लिखा गया है।

अपकमिंग महिंद्रा SUV पैनोरमिक सनरूफ से लैस आएगी। इसमें सी वायरलेस Apple Carplay/Android Auto के साथ 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एड्रेनोएक्स कनेक्टेड कार टेक, क्रूज कंट्रोल, 10.25-इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, टाइप-सी यूएसबी आउटलेट और काफी कुछ मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के मामले में इसमें 6 एयरबैग, चार डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएसपी, टीपीएमएस, फ्रंट और रियर सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और काफी कुछ आने की उम्मीद है। 

इंजन और पावर की बात करें तो Mahindra XUV 3XO मौजूदा XUV 300 के समान रहेगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 115hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 110 एचपी और 200 एनएम जनरेट करेगा। तीसरा, 1.2-लीटर टर्बोस्पोर्ट वेरिएंट होगा, जो 130 एचपी और 230 एनएम पैदा करेगा। कार में 6-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »