• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mahindra XUV 3XO EV के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, दिखाई दिया डिजाइन; Tata Nexon को मिलेगी टक्कर?

Mahindra XUV 3XO EV के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, दिखाई दिया डिजाइन; Tata Nexon को मिलेगी टक्कर?

ऐसा प्रतीत होता है कि इंटीरियर ICE मॉडल के समान ही होगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि EV वेरिएंट के इंटीरियर में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल जोन ऑटो AC और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे हार्डवेयर शामिल किए जा सकते हैं।

Mahindra XUV 3XO EV के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, दिखाई दिया डिजाइन; Tata Nexon को मिलेगी टक्कर?

Photo Credit: Team BHP

ख़ास बातें
  • स्पाई शॉट्स में EV मॉडल का डिजाइन मूल ICE वर्जन के समान दिखता है
  • इसमें ब्लैंक्ड-ग्रिल और कॉपर कलर बैजिंग आदि मिलने की उम्मीद है
  • स्पाई शॉट्स में कॉपर कलर की रूफ भी देखी गई है
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है कि Mahindra & Mahindra (M&M) अपने नए EV, Mahindra XUV 3XO को टेस्ट कर रही है। यूं तो सड़क पर देखा गया मॉडल लगभग पूरी तरह से कैमोफ्लाज था, लेकिन यह समझ आ रहा है कि EV वर्जन का डिजाइन इसके ICE मॉडल के समान हो सकता है। हालांकि, ऐसा माना जा सकता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल में कुछ एलिमेंट्स कंपनी के अन्य EV मॉडल के समान हो सकते हैं, जिससे यह अपने ICE वेरिएंट से अलग दिखाई दे। उदाहरण के लिए ब्लैंक्ड-ग्रिल और कॉपर कलर बैजिंग आदि। कुछ तस्वीरों में कॉपर कलर की रूफ भी देखी गई।

Team BHP द्वारा शेयर किए गए इलेक्ट्रिक कार के स्पाई शॉट्स से हमें यह भी पता चलता है कि कार का इंटीरियर कैसा दिख सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि इंटीरियर ICE मॉडल के समान ही होगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि EV वेरिएंट के इंटीरियर में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल जोन ऑटो AC और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे हार्डवेयर शामिल किए जा सकते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV

इतना ही नहीं, उम्मीद की जा सकती है कि Mahindra XUV 3XO EV में Mahindra XUV 3XO ICE वेरिएंट (दो बैटरी ऑप्शन 34.5 kWh और 39.5 kWh) के समान बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर होगी। शॉट्स में फ्रंट फेंडर, अलॉय व्हील और चार्जिंग पोर्ट का डिजाइन काफी हद तक ICE वेरिएंट से मिलता जुलता लगता है। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी लाइट भी दिख रही थी। हालांकि, बाकी डिजाइन कंपोनेंट ICE के समान ही प्रतीत होते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra XUV 3SO EV के अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। XUV 3XO EV की कीमत मॉडल के आधार पर 15 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »