Xiaomi ने पहला Mi TV मॉडल फरवरी 2018 में भारत में लॉन्च किया था और यह Xiaomi Mi TV 4 था, जो कि शाओमी के अनुसार, उस समय 4.9 मिलिमीटर की मोटाई के साथ दुनिया का सबसे पतला LED TV था।
Xiaomi ने अपनी दूसरी दिवाली विथ मी सेल का आगाज़ कर दिया है। शाओमी की वेबसाइट पर चल रही इस सेल में मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य एक्सेसरी प्रोडक्ट को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
भारत में लॉन्च होने के बाद शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी मी टीवी4ए सीरीज़ के स्मार्ट टीवी मंगलवार को फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
शाओमी ने बुधवार को दो नए स्मार्ट टेलीविज़न भारत में लॉन्च किए। इससे पहले शाओमी ने फरवरी महीने में ही भारतीय मार्केट में अपने पहले स्मार्ट टेलीविज़न 55 इंच मी टीवी 4 को लॉन्च किया था। नए लॉन्च के साथ Xiaomi अपने ग्राहकों को स्मार्ट टीवी के और विकल्प दे रही है।
शाओमी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो उतारा था। दोनों ही हैंडसेट को पहली बार गुरुवार को उपलब्ध करवाया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि इन दोनों हैंडसेट को शाओमी रेडमी नोट 4 जैसी ही सफलता मिलेगी। शुरुआती आंकड़े भी इस ओर ही इशारा करते हैं।
शाओमी मी एलईडी टीवी 4 गुरुवार को 2 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के साथ लॉन्च हुए इस स्मार्ट टीवी के लिए दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला एलईडी टीवी है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। बता दें कि भारत में इस टीवी का 55 इंच वाला वेरिएंट उतारा गया है।