Redmi 9A स्मार्टफोन खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9A फोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Mi.com, Amazon, Mi Home के माध्यम से शुरू होगी। Redmi 9A फोन दो रैम+स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

Redmi 9A स्मार्टफोन खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9A फोन AI फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है

ख़ास बातें
  • Redmi 9A की शुरुआती कीमत 6,799 रुपये है
  • रेडमी 9ए में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • सेल Amazon, Mi.com और Mi Home के माध्यम से उपलब्ध होगी
विज्ञापन
Redmi 9A स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon, Mi.com और Mi Home stores के माध्यम से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह पिछले हफ्ते ही भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है, जो कि आपको खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो रेडमी 9ए स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है। रेडमी 9ए स्मार्टफोन में आपको सिंगल रियर कैमरा के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच सेल्फी कैमरा मिलेगा।
 

Redmi 9A price in India, availability

रेडमी 9ए फोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Mi.com, Amazon, Mi Home के माध्यम से शुरू होगी। Redmi 9A फोन दो रैम+स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

जैसे कि हमने बताया कि रेडमी 9ए फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू। सेल ऑफर्स की बात करें, तो इसमें चुनिंदा कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प, अमेज़न पर HSBC Cashback Cards पर 5 प्रतिशत इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा और प्राइम मेंबर्स को भी Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ट पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। जबकि जो ग्राहक प्राइम मेंबर नहीं है उन्हें 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »