Xiaomi Leak

Xiaomi Leak - ख़बरें

  • Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कैमरा सिस्टम और परफॉर्मेंस होगी इसकी जान!
    Xiaomi 17 Ultra को लेकर चल रही लॉन्च डेट की अफवाहों पर अब कंपनी ने खुद स्थिति साफ कर दी है। Xiaomi ने कंफर्म किया है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा, हालांकि सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही Leica कैमरा पार्टनरशिप और कैमरा अपग्रेड्स की भी पुष्टि हो चुकी है।
  • Poco F7 को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेशन, 6500mAh बैटरी से होगा लैस!
    Xiaomi की सब-ब्रांड Poco अपनी Poco F7 सीरीज में नया एडिशन Poco F7 के रूप में करने वाली है। सीरीज में इससे पहले Pro और Ultra मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। Poco F7 के रिलीज से पहले इसकी बैटरी कैपिसिटी के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन के ग्लोबल मॉडल में कंपनी इसके भारतीय और चाइनीज वेरिएंट्स की तुलना में बैटरी कैपिसिटी को काफी घटा सकती है।
  • Xiaomi 15 Ultra फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, मिलेगा अबतक का सबसे धांसू क्वाड कैमरा सेटअप!
    Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का अधिकारिक रूप से खुलासा हो गया है। हाल ही में एक लाइव ब्रॉडकास्ट में नजर आए शाओमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने इसका खुलासा किया है। शाओमी 15 अल्ट्रा फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें 1/0.98-inch सेंसर होगा। कैमरा के अलावा बैटरी, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी में भी बड़े अपग्रेड्स मिलेंगे।
  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट! लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन भी लीक
    टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप मार्केट में कम से कम 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को भी समान कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, यहां कलर्स के सटीक नामों की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
  • Xiaomi Mix Flip 2 के कैमरा डिटेल्स लीक, 5700mAh बैटरी से होगा लैस!
    Xiaomi Mix Flip 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। कहा गया है कि पुराने मॉडल से तुलना करें तो फोन में आने वाला कैमरा यूजर्स को निराश कर सकता है। Xiaomi Mix Flip 2 में वही कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जो पुराने मॉडल में था। फोन में OV8000 50MP मेन सेंसर होगा। फ्रंट में यह 32MP OV32B40 सेंसर से लैस होगा। कंपनी 50MP टेलीफोटो कैमरा नदारद रख सकती है।
  • MWC 2025 में दस्तक दे रहा है Xiaomi का 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला सबसे धांसू स्मार्टफोन!
    Xiaomi ने एक लाइव ब्रॉडकास्ट में बताया कि Xiaomi 15 Ultra को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2025) में पेश किया जाएगा। टेक इवेंट बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च के बीच होना है। बता दें कि कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra को भी MWC 2024 में दुनिया के सामने रखा था। Xiaomi 15 Ultra मौजूदा फ्लैगशिप 14 Ultra का सक्सेसर होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली जनरेशन की तुलना में अपकमिंग मॉडल कई सुधार और अपग्रेड्स के साथ आने वाला है।
  • 2 डिस्प्ले वाला नया फोन ला रही Xiaomi, जानें कैसा होगा Xiaomi Mix Flip 2, EEC पर खुलासा
    Xiaomi Mix Flip 2 कंपनी का अगला फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। फोन का ग्लोबल मॉडल EEC सर्टीफिकेशन में दिखा है। फोन इससे पहले चाइनीज सर्टीफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। लेकिन EEC सर्टीफिकेशन में फोन का दिखना बताता है कि यह यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में मई 2025 तक दस्तक दे सकता है।
  • Xiaomi 15 फोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार! NBTC सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, जानें डिटेल
    Xiaomi 15 फोन का लॉन्च अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही देखने को मिल सकता है। फोन को थाईलैंड के NBTC सर्टीफिकेशन में देखा गया है। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें HyperOS 2 की लेयर होगी जो कि Android 15 पर बेस्ड होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे 200MP क्वाड कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
    Xiaomi 15 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। लीक हुई इमेज में फोन के रियर में चार लेंस दिखाई दे रहे हैं। टॉप में लम्बे आकार का लेंस 200MP सेंसर दिखाई दे रहा है। उसके नीचे टेलीफोटो सेंसर समेत मेन सेंसर और अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद बताए गए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग दी जा सकती है।
  • 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी वाला Redmi A3 Pro जल्‍द होगा लॉन्‍च! यहां दिखाई दिया
    Xiaomi ने हाल ही में केनियाई मार्केट में Redmi A3 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। रिपोर्टों के अनुसार, जल्‍द यह डिवाइस ग्‍लोबल मार्केट में उतारी जा सकती है। एक ताजा सर्टिफ‍िकेशन से अनुमान मिला है कि फोन कई देशों में लॉन्‍च हो सकता है। यह Redmi 14C का रीब्रैंड लगता है। Redmi A3 Pro को ब्‍लूटूथ एसआईजी सर्टिफ‍िकेशन पर देखा गया है। वहां मॉडल नंबर 2409BRN2CG के साथ यह डिवाइस स्‍पॉट हुई है।
  • Xiaomi 14T Pro के प्राइस लीक! 50MP कैमरा, डाइमें‍सिटी प्रोसेसर के साथ कल होगा लॉन्‍च
    शाओमी 26 सितंबर को Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्च करने वाली है। ऑफ‍िशियल लॉन्च से पहले इन फोन्‍स को एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इनके प्राइस और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी मिली है। Xiaomi 14T Pro की कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 800 यूरो (लगभग 75 हजार रुपये) और 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 900 यूरो (लगभग 85 हजार रुपये) हो सकती है।
  • Xiaomi 15 फोन लॉन्च होगा 90W फास्ट चार्जिंग के साथ, यहां आया नजर
    Xiaomi 15 स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता का खुलासा हो गया है। स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 90W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है, और 50W वायरलेस चार्जिंग आ सकती है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन रियर में 50MP मेन कैमरा, Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • Xiaomi ने दिया झटका! Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन में नहीं मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग
    Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन में कंपनी ने वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड को घटा दिया है जो कि यूजर्स को निराश कर सकता है। यह फोन 120W की बजाए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसकी वजह हो सकती है कि कंपनी नए मॉडल्स में ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल कर रही है जिसके कारण 90W क्षमता में भी फोन काफी तेज गति से चार्ज हो सकेगा। सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होगी।
  • Xiaomi के ‘सस्‍ते’ टैबलेट Redmi Pad SE 8.7 के फीचर्स लीक, 29 जुलाई को लॉन्चिंग!
    Redmi Pad SE 8.7 : इस टैब को मीडियाटेक के हीलियो G99 प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। टैब में 4 जीबी रैम होगी और यह 64 जीबी व 128 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा।
  • Redmi Note 14 Pro 5G सीरीज में मिलेगा यह अपकमिंग प्रोसेसर, लॉन्च से पहले लीक हुए कई स्पेसिफिकेशन्स
    दावा किया गया है कि कि यह Pro सीरीज Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और Sony IMX882 (LYT-600) 3X पेरिस्कोप कैमरा के साथ आने वाले अन्य डिवाइस से प्रतियोगिता करेगी।

Xiaomi Leak - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »