Xiaomi 18 Pro Max जैसे फ्लैगशिप हैंडसेट इंडस्ट्री में नई हलचल पैदा कर सकते हैं।
Vivo X500 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है।
Xiaomi और Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन्स लेटेस्ट चिपसेट से लैस होकर आ सकते हैं। Xiaomi 18 और Vivo X500 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। Xiaomi 18 सीरीज में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 आने की बात कही गई है जबकि Vivo X500 सीरीज में लेटेस्ट MediaTek चिपसेट होगा। इसमें कंपनी का Dimensity 9600 मिल सकता है। ये दोनों ही चिपसेट सीरीज दो वेरिएंट्स के साथ आने की संभावना है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Xiaomi 18 और Vivo X500 में कंपनियां लेटेस्ट चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। Xiaomi 18 सीरीज में क्वालकॉम का Snapdragon Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro इस्तेमाल हो सकता है। वहीं, Vivo X500 सीरीज में Dimensity 9600 और Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर इस्तेमाल हो सकते हैं। यानी नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन्स नेक्स्ट जेनरेशन के प्रीमियम प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। Nokiapoweruser की रिपोर्ट कहती है कि Xiaomi हर बार की तरह क्वालकॉम के साथ भागीदारी में सबसे पहले नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ फोन लॉन्च करेगी। ये प्रोसेसर सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी 2nm पर बेस्ड होंगे।
ये नए चिपसेट स्मार्टफोन्स में ऑन डिवाइस जेनरेटिव AI फीचर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे, साथ ही डीप सिस्टम लर्निंग के लिए इस्तेमाल होंगे। इनकी मदद से स्मार्टफोन में नेक्स्ट लेवल सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस मिलेगा। 2nm आर्किटेक्चर इनमें बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन देगा जिससे फोन कम बैटरी खपत करेंगे।
Xiaomi 18 Pro Max जैसे फ्लैगशिप हैंडसेट इंडस्ट्री में नई हलचल पैदा करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में अबतक का सबसे धांसू कैमरा सिस्टम होगा जिसमें डुअल 200MP Leica कैमरा मिलने वाला है। यह LOFIC HDR 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। फोन में विशाल बैटरी मिलने वाली है। Xiaomi 18 Pro में रियर में 4 इंच का डिस्प्ले भी बताया जा रहा है। साथ ही प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर भी इसमें मिलेगा।
Vivo X500 सीरीज भी हद खास होने वाली है जो कि पहली सीरीज होने वाली है जो Dimensity 9600 चिपसेट से लैस होगी। Vivo X500 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। लेकिन रोचक रूप से इसके अंदर 64MP का कैमरा भी होगा, वहीं एक तीसरा लेंस भी बताया गया है। यह 1/1.28 इंच के सेंसर से लैस हो सकता है। यह LOFIC सपोर्ट के साथ आने वाला है। Vivo X500 Pro एक कॉम्पेक्ट फोन होने वाला है जिसमें 6.37 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!