Xiaomi 14 Launch

Xiaomi 14 Launch - ख़बरें

  • Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
    Moto G Max भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart के माध्यम से लॉन्च करने वाली है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 7000mAh की बैटरी होगी और साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
  • Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
    Xiaomi ने चीन में Redmi 17 5G लॉन्च किया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6.9-इंच HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi 17 5G में 6300mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है।
  • Redmi 15C 5G में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, लीक हुआ प्राइस
    हाल ही में Redmi 15C 5G को पोलैंड में पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 8 + 128 GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का हो सकता है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है।
  • Redmi Note 14 5G नए कलर Ivy Green में लॉन्च, Rs 1 हजार का मिल रहा डिस्काउंट, जानें डिटेल
    Xiaomi ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G को Ivy Green कलर वेरिएंट में उतारा है। इससे पहले Titan Black, Mystique White, और Phantom Purple कलर में आता था। बैंक ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 1 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट भी है। Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी से लैस है।
  • Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से कुछ हफ्तों पहले लीक हुई कीमत; पहले ही लीक हो चुके हैं स्पेसिफिकेशन्स!
    Xiaomi 15 Ultra को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। एक लीक में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर को यूरोप में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। समान रिपोर्ट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है। Xiaomi 15 Ultra को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत को भी शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि Xiaomi 15 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1.34 लाख रुपये) होगी। वहीं, Xiaomi 15 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में 1,099 यूरो (लगभग 98,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है।
  • Xiaomi Watch S4 का प्राइस लीक, सिंगल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें फीचर्स
    Xiaomi Watch S4 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है। Xiaomi Watch S4 का ग्लोबल मॉडल सिल्वर, ब्लैक और रेनबो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। स्मार्टवॉच में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी होगी। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी होगा। Xiaomi Watch S4 के यूरोपियन वर्जन के Bluetooth वेरिएंट का प्राइस 159 यूरो (लगभग 14,400 रुपये) होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल मॉडल 16GB रैम, तीन कलर वेरिएंट्स के साथ मार्च में होगा लॉन्च!
    Xiaomi 15 Ultra फोन ग्लोबल मार्केट में 3 से 6 मार्च के बीच दस्तक दे सकता है। फोन MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। फोन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। Xiaomi 14 Ultra भी इसी कंफिग्रेशन में पेश किया गया था। Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शंस भी यहां पर बताए गए हैं। Xiaomi 15 Ultra ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शेड्स में आ सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट! लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन भी लीक
    टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप मार्केट में कम से कम 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को भी समान कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, यहां कलर्स के सटीक नामों की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
  • Upcoming Smartphones This Week: Realme Neo 7, Redmi Note 14 Pro, Vivo X200 जैसे धांसू स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च!
    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में भारत में इस हफ्ते कई एडिशन देखने को मिलेंगे। तीन स्मार्टफोन कंपनियों के फोन भारत में इस हफ्ते दस्तक देने वाले हैं जबकि एक चर्चित स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi, Motorola, और Vivo भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। जबकि Realme की ओर से चीन में लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।
  • Xiaomi 15 Ultra नहीं होगा जनवरी में लॉन्‍च! वजह क्‍या है? जानें
    Xiaomi 15 के बाद कंपनी Xiaomi 15 Ultra की तैयारी कर रही है, जो पिछले साल आए Xiaomi 14 Ultra का सक्‍सेसर होगा। अबतक यही माना जा रहा था कि Xiaomi 15 Ultra को जनवरी में पेश किया जाएगा। फोन को 3C सर्टिफ‍िकेशन भी मिल गया है। हालांकि एक जाने-माने टिप्‍सटर ने कहा है कि Xiaomi 15 Ultra को अब जनवरी में लॉन्‍च नहीं किया जाएगा। इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
  • Redmi Note 14 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्‍च, 200MP कैमरा, 90W चार्जिंग समेत कई खूबियां!
    Xiaomi भारत में कई स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाली है। कल Redmi A4 5G को पेश किया जाएगा, जिसके सबसे अफॉर्डेबल 5G फोन के रूप में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। इसमें ‘स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन2’ प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा कंपनी ने Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्‍च का संकेत भी दिया है। कंपनी ने इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि जल्‍द यह भी भारतीय मार्केट में दस्‍तक देने वाली है।
  • Xiaomi ला रही 14 दिनों की बैटरी लाइफ वाला स्‍मार्ट ब्रैसलेट Xiaomi Smart Band 9 Active, कीमत लीक!
    Xiaomi एक नया स्‍मार्टबैंड लॉन्‍च करने वाली है। इसका नाम Xiaomi Smart Band 9 Active होगा, जिसे यूरोपीय देशों में लाया जाएगा। बैंड को यूरेशियन इकॉनमिक कमीशन (EEC) से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। लॉन्‍च से पहले एमेजॉन फ्रांस की वेबसाइट पर इस बैंड की प्रमुख डिटेल्‍स सामने आई हैं। इसकी कीमत 29.99 यूरो (लगभग 2,717 रुपये) हो सकती है। यह 18 नवंबर को मार्केट में दस्‍तक देगा।
  • Redmi Buds 6 में होगी 42 घंटे बैटरी लाइफ, 25 सितंबर को है लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू
    Xiaomi ने अपने ईयरबड्स Redmi Buds 6 को टीज कर दिया है। 25 सितंबर को इनका लॉन्च है। इनके लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। Redmi Note 14 सीरीज के साथ ही ये ईयरबड्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। ग्रीन और व्हाइट कलर्स में ये लॉन्च हो सकते हैं। इनमें डुअल सिरेमिक डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और 42 घंटे का बैकअप है।
  • Realme Note 60 इस सप्ताह होगा लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Realme Note 60 को तीन RAM और स्टोरेज कन्फिग्रेशंस में लाया जाएगा। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा
  • डुअल-टोन पांडा डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 14 Civi Limited Edition
    इसमें 6.55 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 3,000 निट्स का है

Xiaomi 14 Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »