Redmi Buds 6 में होगी 42 घंटे बैटरी लाइफ, 25 सितंबर को है लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

Redmi Note 14 सीरीज के साथ ही ये ईयरबड्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है।

Redmi Buds 6 में होगी 42 घंटे बैटरी लाइफ, 25 सितंबर को है लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

Photo Credit: Redmi

Redmi Buds 6 में 42 घंटे तक का बैकअप देखने को मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 सीरीज के साथ ही ये ईयरबड्स लॉन्च होने वाले हैं।
  • ग्रीन और व्हाइट कलर्स में ये लॉन्च होने वाले हैं।
  • इनमें डुअल सिरेमिक डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और 42 घंटे का बैकअप है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स Redmi Buds 6 को टीज कर दिया है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है। इसी के साथ ही Redmi Buds 6 के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। Redmi Note 14 सीरीज के साथ ही ये ईयरबड्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। वियरेबल को कंपनी ग्रीन और व्हाइट कलर्स में पेश करने वाली है। पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स यहां देखने को मिल सकते हैं जिसमें ड्राइवर्स का अपग्रेड भी शामिल है। ये ईयरबड्स डुअल सिरेमिक डाइनेमिक ड्राइवर्स के साथ आ सकते हैं। आइए जानते हैं सभी फीचर्स के बारे में। 

Redmi Buds 6 की लॉन्च डेट 25 सितंबर के लिए निर्धारित है। Weibo पर कंपनी ने  इन्हें टीज किया है। वायरलेस ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर लेना भी कंपनी ने शुरू कर दिया है। इन्हें Xiaomi Store के अलावा JD.com और इसी तरह के अन्य प्लेटफॉर्म्स से अब प्री-बुक किया जा सकता है। कलर वेरिएंट्स में व्हाइट और ग्रीन को शामिल किया गया है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स में तीन बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इनमें डुअल सिरेमिक डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो कि एक फ्लैगशिप लेवल की साउंड क्वालिटी यूजर को देंगे।

रेडमी Buds 6 में कंपनी ने एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया है। इस फीचर की मदद से ये 49dB तक नॉइज रिडक्शन सपोर्ट करते हैं। यानी बाहर का शोर यूजर को बहुत ही कम डिस्टर्ब कर पाएगा। तीसरा बड़ा अपग्रेड कंपनी ने बैटरी लाइफ को लेकर किया है। शाओमी का कहना है कि ईयरबड्स में 42 घंटे तक का बैकअप देखने को मिलेगा। इन्हें बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। 

Redmi Buds 6 की प्राइसिंग डिटेल अभी नहीं सामने आई है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 25 सितंबर शाम 6 बजे तक ओपन रहेंगे। जल्द ही इनके बारे में फीचर्स को लेकर और भी खुलासे कंपनी की ओर से देखने को मिल सकते हैं। Redmi Note 14 स्मार्टफोन सीरीज के साथ ही ये ईयरबड्स लॉन्च होने वाले हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »