Xiaomi 15 Ultra नहीं होगा जनवरी में लॉन्‍च! वजह क्‍या है? जानें

Xiaomi 15 के बाद कंपनी Xiaomi 15 Ultra की तैयारी कर रही है, जो पिछले साल आए Xiaomi 14 Ultra का सक्‍सेसर होगा।

Xiaomi 15 Ultra नहीं होगा जनवरी में लॉन्‍च! वजह क्‍या है? जानें

DCS का कहना है कि लॉन्‍च को आगे बढ़ाने की वजह कैमरे नहीं हैं।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra की लॉन्‍च डेट टली
  • जनवरी में नहीं किया जाएगा लॉन्‍च
  • डिजिटल चैट स्‍टेशन ने किया खुलासा
विज्ञापन
Xiaomi 15 स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च किया जा चुका है। इसे अच्‍छी सेल मिली है। Xiaomi 15 के बाद कंपनी Xiaomi 15 Ultra की तैयारी कर रही है, जो पिछले साल आए Xiaomi 14 Ultra का सक्‍सेसर होगा। अबतक यही माना जा रहा था कि Xiaomi 15 Ultra को जनवरी में पेश किया जाएगा। फोन को 3C सर्टिफ‍िकेशन भी मिल गया है। हालांकि एक जाने-माने टिप्‍सटर ने कहा है कि Xiaomi 15 Ultra को अब जनवरी में लॉन्‍च नहीं किया जाएगा। इसे आगे बढ़ा दिया गया है। 

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने खुलासा किया है कि स्‍मार्टफोन का लॉन्‍च अब आगे बढ़ गया है, जोकि पहले जनवरी में अनुमान‍ित था। टिप्‍सटर ने लॉन्‍च आगे बढ़ाने का कारण नहीं बताया है। 

DCS का कहना है कि लॉन्‍च को आगे बढ़ाने की वजह कैमरे नहीं हैं। संभवत: फोन की बैटरी को और बढ़ाया जा सकता है और इसी वजह से लॉन्‍च आगे खिसकाया गया होगा। Xiaomi 15 Ultra की बैटरी को 6000mAh किया जा सकता है। 3C सर्टिफ‍िकेशन से यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि फोन 90W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसका सैटेलाइट कनेक्टिविटी मॉडल भी आएगा। 

पिछली रिपोर्ट्स और लीक्‍स में कहा गया है कि Xiaomi 15 Ultra में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले होगा। डिस्‍प्‍ले में अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी जाएगी। 

यह तीन तरह की फ‍िनिश- प्‍लेन लेदर, फाइबरग्‍लास और सिरेमिक में आएगा। फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा और यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। Xiaomi 15 Ultra में रियर में 1 इंच सेंसर वाला मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें f/1.63 अपर्चर होगा। मेन सेंसर के माध्यम से फोन लो-लाइट में डिटेल्ड शॉट्स ले सकेगा। फोन में दूसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो जूम लेंस होगा। तीसरा सेंसर 200MP का 100mm पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। यह 4.3x जूम के साथ आ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »