Call of Duty: Modern Warfare III के लिए इंतजार खत्म, इन दिन रिलीज हो रहा है ये धांसू गेम

Call of Duty: Modern Warfare III की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है और गेम को 10 नवंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा।

Call of Duty: Modern Warfare III के लिए इंतजार खत्म, इन दिन रिलीज हो रहा है ये धांसू गेम
ख़ास बातें
  • फिलहाल इसकी कीमत और प्लेटफॉर्म की आधिकारिक जानकारी नहीं है
  • गेम PC, PS4, PS5, Xbox One और Xbox Series S/X में लॉन्च हो सकता है
  • Modern Warfare II के हथियार और ऑपरेटर इस अगली कड़ी में आएंगे
विज्ञापन
Call of Duty: Modern Warfare III की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है और गेम को 10 नवंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। डेवलपर Activision ने एक टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें फ्रैंचाइजी के पॉपुलर करेक्टर, कैप्टन प्राइस और व्लादिमीर मकारोव का एक मोजेक दिखाया गया है और एक वॉयसओवर में कहा गया है, (अनुवादित) "कभी अपने दुश्मनों को जिंदा मत दफनाना।” इसमें "Head of snakes" (सांपों के सिर) जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है, जो संभवतः अल्ट्रानेशनलिस्ट रूसी 'मकारोव' की ओर इशारा करता है, जिसने मूल MW3 (2011) के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में भी काम किया था। Sledgehammer Games ने इस सीक्वल को डेवलप करने का बीड़ा उठाया है।

इससे पहले कहा जा रहा था कि डेवलपर्स MW3 के रिलीज के बजाय MW2 को DLC आदि के साथ आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ब्लूमबर्ग गेम्स रिपोर्टर जेसन श्रेयर के अनुसार, कंपनी का इस साल की शुरुआत में मन बदल गया और उसने इसे फुल-प्राइस गेम के रूप में लॉन्च करने का फैसला किया। टीजर में गेम को लेकर जानकारी नहीं है, हालांकि कॉल ऑफ ड्यूटी अकाउंट के हालिया ट्वीट से इशारा मिलता है कि Modern Warfare II के हथियार और ऑपरेटर अगली कड़ी में आएंगे।


मल्टीप्लेयर खेलने वालों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि उन्हें पुराने वर्जन से अनलॉक किए गए रिवॉर्ड और भुगतान किए गए आइटम को पीछे नहीं छोड़ना पड़ेगा। तरीका काफी हद तक लाइव-सर्विस एक्सपीरिएंस के समान लगता है, जिसे 2022 में Activision प्रवक्ता द्वारा सुझाया गया था, इसलिए इसे नियमित रूप से नए कंटेंट के साथ अपडेट किया जाता है। स्लेजहैमर गेम्स ने पहले कॉल ऑफ ड्यूटी: वैनगार्ड (Call of Duty: Vanguard) को विकसित किया हुआ है।

पिछली कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि कॉल ऑफ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर 3 को मल्टीप्लेयर टेस्टिंग के लिए कम से कम दो बीटा वीकेंड मिलेंगे, जिसमें पहला पूरी तरह से PlayStation के लिए होगा, जिसके 6-10 अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है। Microsoft द्वारा 69 बिलियन डॉलर (लगभग 5,71,316 करोड़ रुपये) में Activision को खरीदने वाली डील को ध्यान में लाया जाए, तो टेस्टिंग के इस प्लान को बदला भी जा सकता है। दूसरा बीटा वीकेंड कथित तौर पर 12-16 अक्टूबर तक चलेगा और Xbox और PC प्लेयर्स को एक्सेस प्रदान करेगा। 

फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि MW3 भी पिछले वर्जन के समान 70 अमेरिकी डॉलर की कैटेगरी में रिलीज होगा या नहीं। एक्टिविजन ने अभी तक गेम के प्लेटफॉर्म की पुष्टि नहीं की है, लेकिन Call of Duty: Modern Warfare III के PC, PS4, PS5, Xbox One और Xbox Series S/X के लिए रिलीज होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »