Samsung Exynos के नए प्रोसेसर का ऑफिशियल टीज, 11 जनवरी को होगा लॉन्च

Samsung Exynos 2200 साल 2021 के Exynos 2100 का सक्सेसर होगा, जो कि 11 जनवरी 2022 को पेश किया जाएगा।

Samsung Exynos के नए प्रोसेसर का ऑफिशियल टीज, 11 जनवरी को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung ने नए प्रोसेसर को ट्विटर पर किया है टीज़
  • नए प्रोसेसर में RDNA 2 ग्राफिक्स आर्किटेक्चर से लैस जीपीयू मिल सकता है
  • 11 जनवरी 2022 को पेश किया जाएगा नया प्रोसेसर
विज्ञापन
Samsung ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रोसेसर को टीज़ किया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसका नाम Exynos 2200 होगा। यह प्रोसेसर 11 जनवरी को पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आगामी प्रोसेसर की टीज़र वीडियो शेयर की है।

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो शेयर की है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस टीज़र वीडियो में फिलहाल ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया गया है। न ही Samsung के आगामी प्रोसेसर के नाम की जानकारी इसमें मौजूद है।
 

Verge की रिपोर्ट के अनुसार, नए प्रोसेसर में AMD's RDNA 2 ग्राफिक्स से लैस जीपीयू मौजूद होगा। इसे Xbox Series X, PlayStation 5 और AMD's RX 6000 सीरीज़ ग्राफिक्स कार्ड पर नेक्स्ट-जनरेशन ग्राफिक्स पावर देने के लिए जाना जा सकता है।

Samsung Exynos 2200 साल 2021 के Exynos 2100 का सक्सेसर होगा, जो कि 11 जनवरी 2022 को पेश किया जाएगा।

कथित रूप से Exynos 2100 साल 2022 में सैमसंग के कुछ पावरफुल स्मार्टफोन में लैस होगा, जिसमें Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra शामिल होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन के रेंडर्स ट्विटर पर स्पॉट हुए हैं। Samsung ने फिलहाल आगामी सीरीज़ से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेटेस्ट रेंडर्स से संकेत मिले हैं कि आगामी स्मार्टफोन S पेन स्लॉट से लैस होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »