Xai News

Xai News - ख़बरें

  • AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
    San Francisco में “Stop the AI Race” नाम के ग्रुप ने AI कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने Anthropic, OpenAI और xAI के दफ्तरों के बाहर इकट्ठा होकर एडवांस्ड AI डेवलपमेंट पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फ्रंटियर AI सिस्टम्स भविष्य में गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में AI रेगुलेशन को लेकर बहस तेज है और व्हाइट हाउस ने हाल ही में AI पॉलिसी के लिए एक फ्रेमवर्क पेश किया है। इस मुद्दे पर टेक एक्सपर्ट्स और नेताओं के बीच भी अलग-अलग राय सामने आ रही है।
  • कोडिंग करने वालों की जॉब खतरे में? OpenAI से Anthropic तक, AI लिख रहा है 90% से ज्यादा कोड
    AI अब सिर्फ कोडिंग असिस्टेंट नहीं रहा, बल्कि खुद सॉफ्टवेयर का मुख्य लेखक बनता जा रहा है। San Francisco बेस्ड AI लैब Cognition के को-फाउंडर Scott Wu ने बताया कि उनकी कंपनी में 90 प्रतिशत से ज्यादा कोड AI सिस्टम्स द्वारा लिखा जा रहा है और इंजीनियर्स को 10 प्रतिशत से भी कम कोड खुद टाइप करना पड़ता है। OpenAI ने भी हाल ही में खुलासा किया कि उसकी एक टीम ने पूरा प्रोडक्ट AI से जनरेट कोड पर शिप किया। Anthropic और xAI जैसे नाम भी इसी ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक कोडिंग की परिभाषा बदलती नजर आ रही है।
  • Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने जेनरेटिव वीडियो टूल Grok Imagine का नया वर्जन 1.0 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह टूल अब 720p रेजोल्यूशन में 10 सेकंड तक के वीडियो जनरेट कर सकता है और इसमें ऑडियो क्वालिटी को भी बेहतर बनाया गया है। xAI ने दावा किया है कि बीते 30 दिनों में Grok Imagine से 1.245 बिलियन वीडियो बनाए गए हैं। यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है, जब AI वीडियो जनरेशन मार्केट में OpenAI और Google जैसी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है।
  • AI ने दिलवाया Rs 72 लाख का ईनाम! कंपनी के कर्मचारी को Elon Musk ने दिया बड़ा गिफ्ट
    Elon Musk इन दिनों अपनी AI कंपनी xAI पर खासा फोकस कर रहे हैं। टीम में काम करने वाले कर्मचारी सुलेमान खान ने खुलासा किया है कि उनके सहयोगी Tyler को एलन मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क करने का लक्ष्य दिया और उसे पूरा करने पर कर्मचारी Tyler को Tesla Cybertruck गिफ्ट कर दिया!
  • Samsung की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से लेकर एलन मस्क के Grok चैटबॉट के विवाद तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    बिलिनेयर Elon Musk को एक नए विवाद का सामना करना पड़ा है। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी फर्म xAI के चैटबॉट की ओर से जर्मनी के नाजी शासक Adolf Hitler की तारीफ करने वाले पोस्ट्स की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। हालांकि, xAI ने कहा है कि उसके चैटबॉट की ओर से किए गए 'अनुचित' पोस्ट्स को हटा दिया गया है।
  • Elon Musk मस्क ने बेच दिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जानें अब कौन होगा नया मालिक
    एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बेच दिया है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को यह प्लेटफॉर्म 33 बिलियन डॉलर में बेच दिया है। एलन मस्क ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। मस्क ने कुछ साल पहले ही X (Twitter) को खरीदा था।

Xai News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »