• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"

AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"

Elon Musk ने दावा किया है कि अगले 4 से 5 साल में AI की कुल इंटेलिजेंस दुनिया के सभी इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से आगे निकल सकती है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले-

Photo Credit: Reuters

Elon Musk ने AI की भविष्य की क्षमता को लेकर बड़ा दावा किया

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने AI को लेकर नई भविष्यवाणी की
  • 5 साल में इंसानों से आगे निकल सकता है AI
  • Musk के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
विज्ञापन

Elon Musk ने एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा दावा किया है। Musk का कहना है कि आने वाले 4 से 5 साल में AI की कुल इंटेलिजेंस दुनिया के सभी इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से भी आगे निकल सकती है। उन्होंने यह कंमेंट उद्यमी और लेखक Peter H. Diamandis के एक पोस्ट पर की। Diamandis ने कहा था कि इंसानी प्रतिभा की सीमा सिर्फ बुद्धिमत्ता नहीं, बल्कि लोगों की संख्या और उनके पास मौजूद रिसोर्सेज से भी तय होती है।

Peter H. Diamandis ने अपने पोस्ट में कहा था कि "समृद्धि का मतलब सिर्फ ज्यादा कंप्यूटिंग पावर और ज्यादा ऊर्जा नहीं है। इसका मतलब ज्यादा दिमाग भी हैं। ज्यादा लोग नए आविष्कार कर सकते हैं, नई चीजें बना सकते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ह्यूमन स्किल्स की लिमिट हमेशा आबादी और उनके पास उपलब्ध रिसोर्सेज से तय होती रही है। जैसे-जैसे मानवता अंतरिक्ष में आगे बढ़ेगी, ये सभी लिमिटेशन्स टूट जाएंगी।"

Musk के कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, "आत्मा के बिना बुद्धिमत्ता, असली बुद्धिमत्ता नहीं होती।" इस कमेंट को कई अन्य यूजर्स का भी सपोर्ट मिला, जिन्होंने AI और मानव चेतना के बीच अंतर पर सवाल उठाए।

एक अन्य यूजर @TechySwift ने लिखा, "हो सकता है कि AI सभी इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से आगे निकल जाए। लेकिन यह वैसा ही है जैसे कहना कि आज सभी स्तनधारी जीवों (Mammals) की कुल इंटेलिजेंस इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से ज्यादा है। यह शायद सच हो, लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं है।" इस रिप्लाई ने AI की तुलना मानव सोच और समझ से करने की बहस को और हवा दी।

AI के भविष्य को लेकर एक्सपर्ट्स की राय अभी भी बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि AI आने वाले वर्षों में कई क्षेत्रों में इंसानों से बेहतर परफॉर्म कर सकता है, जबकि कुछ इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंता जताते हैं। इसी साल मार्च में Musk ने दावा किया था कि उनकी AI कंपनी xAI न सिर्फ Anthropic, OpenAI और Google जैसे प्रतिद्वंद्वियों की बराबरी करेगी, बल्कि भविष्य में उनसे आगे भी निकल सकती है।

हालांकि, xAI हाल के महीनों में कुछ विवादों का भी सामना कर चुकी है। कंपनी के AI इमेज जनरेशन टूल को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों में उनकी अनुमति के बिना बदलाव किए जाने के आरोप लगे थे। इसके बावजूद Musk लगातार AI को भविष्य की सबसे ट्रांसफॉरमेटिव टेक्नोलॉजी में से एक बताते रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »