Whatsapp Settings

Whatsapp Settings - ख़बरें

  • WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
    पेरेंट मैनेज अकाउंट युवा यूजर्स को माता-पिता की गाइडेंस और निगरानी में WhatsApp का उपयोग करने में मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं। इस सेटअप के दौरान माता-पिता के वॉट्सऐप अकाउंट को उनके बच्चे के अकाउंट से लिंक करने की सुविधा मिलती है, जिससे माता-पिता को कुछ सेटिंग्स और सिक्योरिटी ऑप्शन को मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
  • WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
    WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर पेश किया है। इसके तहत जब किसी नए मेंबर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या सदस्य 25 से 100 तक हालिया मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह बातचीत का संदर्भ तुरंत समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगा। मैसेज हिस्ट्री भेजना वैकल्पिक होगा और एडमिन के पास इसे बंद करने का विकल्प भी रहेगा। फिलहाल फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।
  • WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
    WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को अपनी चैट और मीडिया को गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप लेने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक प्रकार से यूजर्स के पास अपनी चैट की एक कॉपी होती है, जिसे आसानी से रीस्टोर किया जा सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अपनी WhatsApp चैट हिस्ट्री का बैकअप गूगल अकाउंट पर ले सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स चैट का बैकअप आईक्लाउड पर ले सकते हैं।
  • अब छूटेंगे हैकर्स के पसीने! WhatsApp में आया हाई-सिक्योरिटी फीचर, एक क्लिक में लग जाएगा लॉकडाउन
    Meta ने WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Strict Account Settings नाम का नया फीचर पेश किया है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें उनके काम या पहचान की वजह से एडवांस साइबर अटैक्स का खतरा रहता है। फीचर ऑन करने पर WhatsApp की कई सेटिंग्स अपने आप सबसे सख्त लेवल पर लॉक हो जाती हैं, जिससे अनजान लोगों से आने वाले अटैचमेंट्स और कॉल्स ब्लॉक हो जाते हैं। यह फीचर Settings > Privacy > Advanced में मिलेगा और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।
  • रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन
    WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए बीटा फीचर्स तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक नया बदलाव शुरू किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुछ नॉन-बीटा यूजर्स को भी ऐप के अंदर “Early access to features” का ऑप्शन दिख रहा है। इससे यूजर्स बिना Google Play Store के बीटा स्लॉट या थर्ड-पार्टी APK के बीटा फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रोलआउट फिलहाल लिमिटेड है और कुछ मामलों में टॉगल अपने आप ऑफ होने जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। कंपनी की ओर से अभी बड़े रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • 1 Mobile पर चलाओ 2 WhatsApp अकाउंट, ये है तरीका
    आजकल लगभग हर किसी के पास दो अलग-अलग नंबर होते हैं, जिसमें एक पर्सनल और एक प्रोफेशनल नंबर के रूप में यूज होता है और कई केस में दोनों पर्सनल नंबर होते हैं। ऐसे में अगर आप दोनों नंबर पर WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Samsung यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जिसे कंपनी ने Dual Messenger फीचर के नाम से स्मार्टफोन मॉडल्स में शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने Samsung स्मार्टफोन में एक ही ऐप के दो वर्जन चला सकते हैं, यानी एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट।
  • WhatsApp कर रहा नए सेटिंग फीचर पर काम, यूजर्स को मिलेगा साइबर अटैक से बचाव!
    वॉट्सऐप स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स मोड का उद्देश्य साइबर अटैक के प्रति संवेदनशील यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को बढ़ावा देना है, जिसे फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा एंड्रॉइड 2.25.33.4 के लिए वॉट्सऐप बीटा के कोड में देखा गया था। यह टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है, सिर्फ आपने गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल किया हो, क्योंकि इस पर अभी भी काम चल रहा है।
  • WhatsApp में आ रहा सबसे तगड़ा फीचर, बस एक क्लिक में अकाउंट होगा 'सुपर-सेफ!' जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार WhatsApp ने नए सिक्योरिटी फीचर को डिजाइन किया है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं।
  • 1 ही WhatsApp ऐप में चलाओ 2 अकाउंट, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    WhatsApp यूजर्स को दो-दो फोन नहीं रखने पड़ते हैं, क्योंकि Meta एक ऐसा फीचर देता है, जिसके जरिए एक ही WhatsApp ऐप में दो अकाउंट चलाना मुमकिन है। मतलब आपको पर्सनल और वर्क चैट्स के लिए बार-बार लॉग आउट करने या डुअल ऐप्स इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं। सिर्फ एक ऐप में दोनों अकाउंट ऐड करके आसानी से स्विच किया जा सकता है। ये फीचर Android यूजर्स के भारत समेत ग्लोबली उपलब्ध है। WhatsApp अकाउंट की Settings के अंदर Accounts सेक्शन में Add Account ऑप्शन पर टैप करने से जोड़ा जाता है दूसरा अकाउंट।
  • हैक नहीं होगा आपका WhatsApp! ऑन करें ये एक सिंपल सेटिंग
    आज के टाइम में WhatsApp हमारे हर दिन का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे दोस्तों से बात करनी हो या बैंक से OTP लेना हो, सब कुछ WhatsApp पर होता है। लेकिन जितना ज्यादा हम इस ऐप पर डिपेंड हो गए हैं, उतना ही ये हैकर्स की नजरों में भी आ गया है। और अगर आपने Two-Factor Authentication (2FA) अब तक ऑन नहीं किया है, तो आप भी खतरे के दायरे में हैं। Two-Factor Authentication एक सिक्योरिटी लेयर है जो आपके WhatsApp अकाउंट को अनवॉन्टेड ऐक्सेस से बचाती है।
  • WhatsApp चैट को पुराने फोन से नए फोन में ऐसे करें ट्रांसफर
    WhatsApp मैसेंजर पुराने फोन की WhatsApp चैट को नए फोन में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। पुराने फोन से नए फोन में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना बहुत ही आसान है। पुराने फोन में WhatsApp के अंदर Settings में Chats में जाकर ऐसा किया जा सकता है। नए फोन में QR कोड आने पर उसे पुराने फोन से स्कैन करना होगा, और चैट तुरंत नए फोन में ट्रांसफर हो जाएगी।
  • WhatsApp New Feature: मीडिया शेयर करते वक्त बार-बार नहीं बदलनी पड़ेगी क्वालिटी, आ रहा है यह नया फीचर
    रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में Storage and data मेन्यू के भीतर एक नया Setting ऑप्शन देखा जा सकता है।
  • इन डिवाइस पर अब नहीं चलेगा WhatsApp, चैट को ऐसे करें बैकअप
    किसी भी समय अपनी चैट्स का मैन्युअल बैकअप लेने के लिए आपको WhatsApp की 'Settings' पर जाना होगा और वहां 'Chats' पर टैप करना होगा। इसके बाद 'Chat Backup' पर टैप करें और 'Back Up Now' पर टैप करें।
  • अनजान यूजर्स द्वार आपको WhatsApp ग्रुप में जोड़ने से कैसे रोकें
    सेटिंग में थोड़ा सा बदलाव आपको यह तय करने देगा कि आपको WhatsApp ग्रुप में कौन जोड़ सकता है।
  • इन फोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp, चैट्स को ऐसे करें बैकअप
    अपनी चैट्स का मैन्युअल बैकअप लेने के लिए आपको WhatsApp की 'Settings' पर जाना होगा और वहां 'Chats' पर टैप करना होगा। इसके बाद 'Chat Backup' पर टैप करें और 'Back Up Now' पर टैप करें।

Whatsapp Settings - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »