WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कम्युनिटी (Community) बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान करने जा रहा है। Android के लिए बीटा वर्जन के लेटेस्ट अपडेट में यह फीचर आ गया है। यह अभी बीटा टेस्टर्स के ग्रुप के लिए रोलआउट किया गया है। फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट टैब में ही नई कम्युनिटी क्रिएट कर सकेंगे।
इससे पहले यूजर्स WhatsApp में इवेंट बना सकते थे, लेकिन केवल Communities में, जिससे मेंबर्स ऑनलाइन मीटिंग जैसी एक्टिविटी में शामिल हो सकते थे और आयोजित कर सकते थे।
इसे ग्रुप चैट से अलग दिखाने के लिए कम्युनिटी का आइकन, गोल किनारों के साथ चौकोर आकार का दिया जा सकता है। ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, एडमिन इसके ग्रुप चैट में मेसेज भेजने में सक्षम होंगे और कम्युनिटी से संबंधित कुछ ग्रुप्स को ग्रुप करेंगे।