• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में ग्रुप्स को मैनेज करना हो जाएगा आसान, कम्‍युनिटी फीचर पर चल रहा है काम

WhatsApp में ग्रुप्स को मैनेज करना हो जाएगा आसान, कम्‍युनिटी फीचर पर चल रहा है काम

अपने नाम की तरह ही यह एक जैसी विचारधारा वाले लोगों या एक जैसा इंटरेस्‍ट रखने वाले लोगों के एक बड़े समूह की मेजबानी करने का प्‍लैटफॉर्म हो सकता है।

WhatsApp में ग्रुप्स को मैनेज करना हो जाएगा आसान, कम्‍युनिटी फीचर पर चल रहा है काम

नई कम्‍युनिटी कैसी द‍िखाई देती है, इसका एक स्‍क्रीनशॉट WABetaInfo ने शेयर किया है

ख़ास बातें
  • एक जैसा इंटरेस्‍ट रखने वाले लोगों के ग्रुप्‍स का एक बड़ा समूह हो सकता है
  • एडमिन अन्य लोगों को कम्‍युनिटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकेंगे
  • प्राइवेट और प‍ब्लिक दो तरह की कम्‍युन‍िटी होने की बात कही जा रही है
विज्ञापन
वॉट्सऐप को लेकर खबर है कि वह एक नया कम्‍युनि‍टीज फीचर डिवेलप कर रहा है। इस नए फीचर को WABetaInfo ने स्‍पॉट किया था। फीचर ट्रैकर के अनुसार, वॉट्सऐप कम्युनिटीज के तहत ग्रुप एडमिन का वॉट्सऐप ग्रुप पर अधिक कंट्रोल हो सकता है। यह फीचर अभी बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए नहीं है, क्योंकि यह अभी डिवेलप हो रहा है।

नई कम्‍युनिटी कैसी द‍िखाई देती है, इसका एक स्‍क्रीनशॉट WABetaInfo ने शेयर किया है। अपने नाम की तरह ही यह एक जैसी विचारधारा वाले लोगों या एक जैसा इंटरेस्‍ट रखने वाले लोगों के एक बड़े समूह की मेजबानी करने का प्‍लैटफॉर्म हो सकता है। इसे ग्रुप चैट से अलग दिखाने के लिए कम्‍युन‍िटी का आइकन, गोल किनारों के साथ चौकोर आकार का दिया जा सकता है। ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, एडमिन इसके ग्रुप चैट में मेसेज भेजने में सक्षम होंगे और कम्‍युनिटी से संबंधित कुछ ग्रुप्‍स को ग्रुप करेंगे। एडमिन को कुछ टूल भी दिए जाएंगे, ताकि वो कम्‍युनिटी में शामिल सभी ग्रुप्‍स को बेहतर ढंग से मैनेज कर सकें। हालांकि इन टूल्‍स के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 

अब तक की जानकारी के अनुसार, एडमिन अन्य लोगों को कम्‍युनिटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकेंगे। यूजर्स को मैनुअली भी जोड़ा जा सकेगा। हालांक‍ि यह काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि कम्‍युनिटी प्राइवेट है या फ‍िर पब्लिक। वॉट्सऐप कम्युनिटी क्या हो सकती है, यह समझाने के लिए WABetaInfo ने एक डिग्री कोर्स के स्‍टूडेंट्स का उदाहरण दिया है, जिसे एक कम्‍युनिटी माना जा सकता है और इसकी सभी टीचिंग क्‍लासेज इस कम्‍युनिटी के ग्रुप्‍स हैं। ट्रैकर के मुताबिक, वॉट्सऐप का कम्युनिटी फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए अभी डि‍वेलप जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »