Mijia Washing Machine Pro 10kg कंपनी की लेटेस्ट वाशिंग मशीन है जिसमें Super Electrolysis तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
Photo Credit: ITHome
Xiaomi की Mijia Washing Machine Pro 10kg कंपनी की लेटेस्ट वाशिंग मशीन है जिसमें Super Electrolysis तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
Xiaomi ने नई Mijia Washing Machine Pro 10kg को मार्केट में लॉन्च किया है। यह वाशिंग मशीन कंपनी की सुपर इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नोलॉजी से लैस होकर आती है। इसमें डाइमंड कोटेड इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल किया गया है जो पानी को बहुत जल्दी चार्ज करती है। कहा गया है कि यह एक्टिव ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाती है और फेबरिक की बेहतरीन सफाई करती है। यह 20 तरह के दागों पर बखूबी काम करती है। कंपनी के अनुसार यह खुद से 99.99% स्टर्लाइजेशन कर सकती है। बैक्टीरिया को भी पनपने नहीं देती है। इसमें क्विक वाश फीचर समेत कई खास फंक्शन मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन को लॉन्च किया है। यह कंपनी की Mijia Washing Machine Pro 10kg है जो चीनी मार्केट में पेश की गई है। वाशिंग मशीन की कीमत 2699 युआन (लगभग 38,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ITHome के अनुसार, Xiaomi इस मशीन की DD डायरेक्ट-ड्राइव मोटर पर 10 साल की वारंटी और पूरी यूनिट पर 3 साल की कवरेज दे रही है।
Xiaomi की Mijia Washing Machine Pro 10kg कंपनी की लेटेस्ट वाशिंग मशीन है जिसमें Super Electrolysis तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह डायमंड कोटेड इलेक्ट्रॉड का इस्तेमाल करती है। यह पानी में एक्टिव ऑक्सीजन लेवल को 15 गुना बढ़ा देती है। इससे कपड़े के अंदर के गंदगी और बैक्टीरिया प्राकृतिक रूप से खत्म हो जाते हैं। यह बीस तरह के जिद्दी दागों को साफ कर सकती है जिसमें सोया सॉस, जूस और खून के साथ ही पीले पड़ चुके सफेद कपड़ों को फिर से सफेद कर सकती है। यह रंगों को फीका पड़ने से बचाने का काम भी करती है।
Mijia Washing Machine Pro 10kg साफ-सफाई के मामले में भी एडवांस बताई गई है। यह मशीन खुद से ही 99.99% स्टर्लाइजेशन कर सकती है। हाई टेम्परेचर वाली भाप के साथ इस्तेमाल करने पर यह बैक्टीरिया और वायरस को 99.99% तक खत्म कर सकती है। यह मशीन डिटर्जेंट और सॉफ्टनर को भी खुद निर्धारित करती है कि कितनी मात्रा में चाहिए। वॉश मोड में 36 मिनट का क्विक वॉश भी शामिल है। इसके साथ ही 12 मिनट की एक्सप्रेस साइकिल और डाउन जैकेट के लिए खास प्रोग्राम दिया गया है। ऊन के रुएं और पालतू जानवरों के बालों को हटाने के लिए खास प्रोग्राम इसमें दिया गया है।
Mijia Washing Machine Pro में एक AI असिस्टेंट भी दिया गया है जो समय के साथ कपड़े धोने की आदतों को सीखता है, साथ ही इसमें ऑफ़-पीक एनर्जी शेड्यूलिंग फीचर भी है। यह Mi Home ऐप या Xiaomi स्पीकर के जरिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी लेकर आती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार