Vivo S50, S50 Pro Mini 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB तक रैम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
Vivo ने चीन में अपनी S सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करते हैं और इनमें AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo S50 जहां स्टैंडर्ड साइज डिस्प्ले के साथ आता है, वहीं Pro Mini वेरिएंट को ज्यादा कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में पेश किया गया है। Vivo S50 की कीमत चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,999 रखी गई है। वहीं Vivo S50 Pro Mini की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,699 है।