• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S20 स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा, 6,500mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिला सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Vivo S20 स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा, 6,500mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिला सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

कहा गया है कि Vivo S20 Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। हैंडसेट में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें 6,365mAh रेटेड या 6,500mAh की सामान्य बैटरी होने की उम्मीद है।

Vivo S20 स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा, 6,500mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिला सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Photo Credit: Vivo

Vivo S20 को Vivo S19 (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर V2429A के साथ एक Vivo फोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया
  • अनुमान है कि यह Vivo S20 होगा
  • एक चाइनीज टिपस्टर ने हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया है
विज्ञापन
Vivo S20 को जल्द Vivo S19 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे मई में चीन में पेश किया गया था। Vivo S20 हैंडसेट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि, एक अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन मिला है, जिसके S20 होने का अनुमान है। वहीं, अपकमिंग वीवो फोन के डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट और बैटरी डिटेल्स सहित कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक की गई है। पिछला Vivo S19 एक Pro वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में संभावना है कि वेनिला S20 वेरिएंट के साथ एक Vivo S20 Pro मॉडल भी आ सकता है।
 

Vivo S20 Features (Expected)

मॉडल नंबर V2429A के साथ एक Vivo हैंडसेट को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अनुमान है कि यह Vivo S20 होगा। वहीं, एक चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी से अनुवादित) ने एक वीबो पोस्ट में कथित हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। फोन 6.67-इंच 1.5K (1,260 x 2,800 पिक्सल) OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। 

कहा गया है कि Vivo S20 Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। हैंडसेट में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें 6,365mAh रेटेड या 6,500mAh की सामान्य बैटरी होने की उम्मीद है। फोन की मोटाई 7.19 mm और वजन 185.5 ग्राम हो सकता है।

Vivo S20 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल हो सकता है। वहीं, बताया गया है कि हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा।

बता दें कि Vivo S19 को इस साल मई में Vivo S19 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। वेनिला मॉडल 6.78-इंच 1.5K OLED स्क्रीन, Snapdragon 7 Gen 3 SoC, 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट और 50-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर के साथ आता है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। इसकी मोटाई 7.19 mm और वजन 193 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S20, Vivo S20 features, Vivo S20 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »