6000mAh बैटरी के साथ कल लॉन्‍च होगी Vivo S19 सीरीज, जानें बाकी खूबियां

Vivo S19 series : नई सीरीज में आ रहे स्‍मार्टफोन पतले और लाइटवेट होंगे, जबकि उनकी बैटरी क्षमता काफी तगड़ी होगी।

6000mAh बैटरी के साथ कल लॉन्‍च होगी Vivo S19 सीरीज, जानें बाकी खूबियां

Photo Credit: Vivo

Vivo S19 में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जबकि S19 Pro में 5500 एमएएच की बैटरी होगी।

ख़ास बातें
  • वीवो कल चीन में लॉन्‍च करेगा नई स्‍मार्टफोन सीरीज
  • Vivo S19 में मिलेंगे ढेरों हाईटेक फीचर्स
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे नए वीवो फोन
विज्ञापन
Vivo S19 Series : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) कल अपने होम मार्केट चीन में नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि नई सीरीज में आ रहे स्‍मार्टफोन पतले और लाइटवेट होंगे, जबकि उनकी बैटरी क्षमता काफी तगड़ी होगी। जानकारी के अनुसार, इन फोन्‍स के साथ लगातार 145 घंटों तक म्‍यूजिक प्‍लेबैक किया जा सकता है और इन्‍हें माइनस 20 डिग्री टेंपरेचर में भी चलाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S19 में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जबकि S19 Pro में 5500 एमएएच की बैटरी होगी। दोनों डिवाइसेज 80 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती हैं। 
बीते दिनों एक अन्‍य रिपोर्ट में पता चला था कि Vivo S19 को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। Vivo S19 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX921 होगा, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। 

फोन में 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो OIS और 50x जूम की क्षमता से पैक होगा। तीसरे लेंस के तौर पर 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड सेंसर इस फोन में दिया जाएगा। कहा जाता है कि S19 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होगा। कुछ इसी तरह का कैमरा सेटअप Vivo S19 में दिया जा सकता है। हालांकि टेलिफोटो लेंस उसमें मौजूद नहीं होगा। 
अब तक मिली इन्‍फर्मेशन के अनुसार, Vivo S19 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजॉलूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। फोन में Dimensity 9200+ SoC मिलने की उम्मीद है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

कुछ दिन पहले टिप्‍सटर, क्‍लासमेट वू दातौ (Classmate Wu Datou) ने दोनों फोन्‍स के ऑफ‍िशियल मार्केटिंग पोस्‍टर शेयर किए थे। इनसे पता चला था कि वीवो ने S19 फोन्‍स के रियर डिजाइन को बदल दिया है। कैमरा मॉड्यूल फ्रेश दिखाई देता है और ओवर शेप में है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »