Tv Channels

Tv Channels - ख़बरें

  • इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
    अगर आप भी इंटरनेट के माध्यम से स्मार्ट TV पर सीरीयल, मूवी और टीवी शो का आनंद ले रहे हैं तो जल्द ही फ्री में टीवी देखना बंद हो सकता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) जल्द ही नियमों में बदलाव कर सकता है। इसके बाद इंटरनेट पर फ्री टीवी देखना फिर मुफ्त नहीं रहेगा। टेलीकॉम अथॉरिटी इंटरनेट के माध्यम से चलने वाले टीवी को रेगुलेट करने की तैयार कर रही है।
  • Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
    व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया के साथ चल रही तनातनी के बीच दर्शकों तक प्रशासन की कवरेज पहुंचाने के लिए एक डेडीकेटेड चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया है।
  • एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
    Famelack एक ऐसी वेबसाइट है जहां दुनिया के अलग-अलग देशों के Live TV चैनल एक जगह खोजे जा सकते हैं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक इसमें 130 से ज्यादा देशों के 1,000+ चैनल उपलब्ध हैं, जबकि भारत के डेटाबेस में 525 चैनल दर्ज हैं। इसमें न्यूज, म्यूजिक, मनोरंजन, खेल और क्षेत्रीय चैनल शामिल हैं। Famelack सामान्य OTT प्लेटफॉर्म से अलग है, क्योंकि यह अपना पूरा वीडियो कंटेंट खुद होस्ट नहीं करता। इसके बजाय यह इंटरनेट पर उपलब्ध Live Stream के लिंक को एक जगह व्यवस्थित करता है। वेबसाइट पर 3D ग्लोब के जरिए देश चुनकर चैनल देखे जा सकते हैं और इसके लिए अकाउंट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।
  • LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
    मशहूर टीवी ब्रांड LG के स्मार्ट टीवी पर जासूसी करने का मामला सामने आया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि टीवी बंद होने पर भी आसपास की गतिविधि को रिकॉर्ड करता है और यह घर में मौजूद अन्य डिवाइसेज की जानकारी भी जुटाता है। वहीं, LG ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
  • Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
    Google ने Google TV Freeplay में 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवी और टीवी शो देने की घोषणा की है। यूजर्स को अब बिना किसी सब्सक्रिप्शन, बिना किसी लॉगिन या मेंबरशिप लिए इस फ्री मनोरंजन का एक्सेस मिलेगा। ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसकी घोषणा की और डिटेल्स जारी कीं। गूगल ने कहा है कि वह अपने टीवी लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध होंगे।
  • FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
    FIFA World Cup 2026 Final का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर आप भारत में लाइव मुकाबला देखना चाहते हैं, तो इसके लिए टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। मैच भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा। भारत में इसका आधिकारिक प्रसारण Zee Group के प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। इस आर्टिकल में हमने बताया है कि मैच किस टीवी चैनल पर आएगा, ZEE5 पर इसे कैसे देखा जा सकता है, क्या सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी और मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग का तरीका क्या है।
  • सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।
  • FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
    FIFA World Cup 2026 इस बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। भारत में इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee के पास हैं, जबकि मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी। DD Sports पर भी कुछ चुनिंदा मुकाबले दिखाए जाएंगे। इसके अलावा FIFA+ और YouTube पर भी सीमित फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध हो सकती है। टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण 28 जून से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।
  • IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
    T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड आमने सामने होंगे। यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन कर चुकी हैं, इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। फैंस इस मैच को टीवी पर Star Sports Network और मोबाइल पर JioHotstar के जरिए लाइव देख सकते हैं।
  • दुनिया के किसी भी देश के TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें फोन पर लाइव
    अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर सिर्फ एक ही क्लिक में आसानी से दुनिया के किसी भी देश के स्पोर्ट्स, न्यूज, कार्टून या मनोरंजन के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। गूगल पर जाकर TV Garden टाइप करके सर्च करना है, यहां पर ग्लोबल और स्थानीय लाइव टीवी चैनल फ्री में ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलती है। आप जिस देश के लाइव टीवी चैनल देखना चाहते हैं, उसका चयन करने के बाद आपको उस चैनल का चयन करना होगा।
  • अब LG Smart TV में बिना पैसे खर्च किए देखिए 100 से ज्यादा चैनल्स!
    LG India ने अपने फ्री एड-सपोर्टेड टीवी (FAST) सर्विस LG Channels को एक्सपैंड करते हुए 100 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस देने की घोषणा की है। इस सर्विस का मकसद LG Smart TV यूजर्स को बिना किसी सब्सक्रिप्शन या पेमेंट के फ्री कंटेंट देना है। LG Channels एक फ्री एड-सपोर्टेड टीवी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को मनोरंजन, म्यूजिक, न्यूज, किड्स, और लाइफस्टाइल जैसी कई कैटेगरीज में कंटेंट ऑफर करता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी सेट-टॉप बॉक्स या एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
  • BSNL Live TV vs JioTV+ : क्‍या फर्क है बीएसएनल लाइव टीवी और जियो टीवी प्‍लस में? जानें
    BSNL Live TV सर्विस का मुकाबला JioTV+ से होने वाला है। प्राइवेट ऑपरेटर के रूप में जियो भले ही लोगों के बीच ज्‍यादा पॉपुलर है, लेकिन बीएसएनएल की लाइव टीवी सर्विस इसे तगड़ी चुनौती दे सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, BSNL लाइव टीवी बिना इंटरनेट के भी चलता है और इसमें डेटा की कोई खपत नहीं होती, जियोटीवीप्‍लस में इसका उलटा होता है।
  • Jio Cinema-Hotstar एक हुए! रिलायंस-डिज्‍नी मर्जर से ऐसे बदल जाएगी एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री
    Reliance-Disney Merger : बुधवार को CCI ने देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की मीडिया इकाइयों के मर्जर को अपनी सहमति दे दी।
  • सिर्फ 734 रुपये में Excitel TV IPTV प्लान लॉन्च, 21 OTT सर्विस और 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल
    Excitel TV Cable Cutter- WiFi +IPTV (Excitel TV) + OTT में 400 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है।
  • Google Free TV Channel: गूगल TV पर देखें 800 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री! बस करना होगा ये काम
    गूगल नया LIVE TV एक्सपीरियंस शुरू करने जा रही है, जिसके तहत कंपनी 800 से ज्यादा चैनल फ्री में देखने की सुविधा देने जा रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »