FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल

FIFA World Cup 2026 Final भारत में टीवी और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा। यहां जानिए मैच की तारीख, भारतीय समय, लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, टीवी चैनल और मोबाइल पर मैच देखने का पूरा तरीका।

FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Photo Credit: Reuters

भारत में FIFA World Cup 2026 Final लाइव देखने के कई ऑप्शन उपलब्ध

ख़ास बातें
  • FIFA World Cup Final भारतीय समयानुसार 20 जुलाई रात 12:30 बजे शुरू होगा
  • मैच का लाइव प्रसारण ZEE5 और आधिकारिक टीवी चैनलों पर होगा
  • मोबाइल, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। अगर आप भारत में रहकर फाइनल मुकाबला लाइव देखना चाहते हैं, तो आपके पास टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों ऑप्शन मौजूद हैं। इस बार भारत में FIFA World Cup के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट अधिकार Zee Group के पास हैं, इसलिए मैच देखने के लिए आपको सही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। नीचे आपको अपकमिंग फीफा फिनाले की सभी जानकारी मिलेगी।

FIFA World Cup 2026 Final कब है?

FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई 2026 (रविवार) को खेला जाएगा। मुकाबला अमेरिका के MetLife Stadium (New Jersey) में होगा। भारतीय समय के अनुसार मैच 20 जुलाई की रात 12:30 बजे (IST) शुरू होगा।

भारत में FIFA World Cup 2026 Final कहां देखें?

ZEE5 पर लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में FIFA World Cup 2026 की आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE5 पर उपलब्ध है। आप Android, iPhone, Smart TV, Fire TV Stick, Chromecast, लैपटॉप या वेब ब्राउजर के जरिए मैच देख सकते हैं। हालांकि, World Cup देखने के लिए आपको FIFA World Cup वाला प्लान लेना होगा। सामान्य ZEE5 सब्सक्रिप्शन से टूर्नामेंट का एक्सेस नहीं मिलता।

TV पर लाइव टेलीकास्ट

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो मुकाबला Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ये चैनल प्रमुख DTH और केबल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

क्या फ्री में देख सकते हैं?

अगर आपके पास ZEE5 का World Cup प्लान नहीं है, तो आधिकारिक तौर पर फाइनल देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। हालांकि, भारत के Sports Broadcasting Signals Act के तहत FIFA World Cup के फाइनल जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुकाबलों का टेलीकास्ट Prasar Bharati के जरिए DD Free Dish पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है। अंतिम प्रसारण की पुष्टि अपने DTH या DD Sports की लिस्टिंग से जरूर कर लें।

मोबाइल पर कैसे देखें?

मोबाइल पर मैच देखने के लिए:

  • Google Play Store या Apple App Store से ZEE5 ऐप डाउनलोड करें
  • FIFA World Cup प्लान खरीदें
  • मैच शुरू होने से पहले ऐप में लॉग-इन करें
  • होमपेज पर FIFA World Cup सेक्शन में जाकर लाइव मैच स्ट्रीम करें।

मैच के बाद Highlights कहां देखें?

अगर आप लाइव मैच नहीं देख पाते हैं, तो ZEE5 पर फुल रिप्ले और हाइलाइट्स उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा FIFA के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों और YouTube पर भी मैच के प्रमुख मोमेंट्स देखे जा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »