Tesla India Sales

Tesla India Sales - ख़बरें

  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
    भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का मॉडल 3 हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y से मॉडल 3 की पोजिशन नीचे है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी के अन्य मॉडल्स को देश में लाने की कम संभावना है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी इन्हें हटाने की योजना बना रही है। टेस्ला का Cybertruck भी देश में लाया जा सकता है।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
    देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है।
  • भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV
    VinFast की नवंबर में बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।
  • भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
    कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने का प्रयास कर रही थी। कंपनी का अगला शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का इम्पोर्ट टेस्ला की चीन में शंघाई की गीगाफैक्टरी से किया जाएगा।
  • टेस्ला के फायदे के लिए पॉलिसी में बदलाव नहीं करेगी सरकार
    इस वर्ष जनवरी में पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख यूनिट्स से अधिक पर पहुंच गई थी
  • Mercedes की भारत में 4 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी
    मर्सिडीज ने बताया कि अगले 8-12 महीनों में चार नए EV मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। ये पूरी तरह बिल्ड यूनिट्स के इम्पोर्ट और पूरी तरह नॉक्ड डाउन यूनिट्स के कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में असेंबलिंग का मिक्स होंगे
  • Tesla के Cybertruck को मिल रही है बंपर बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 483 किलोमीटर!
    Tesla Cybertruck के कुल तीन मॉडल हैं और रिपोर्ट के अनुसार, इसके डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल को सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है। साइबरट्रक का यह ट्रम सिंगल चार्ज में लगभग 483 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »