Telegram Features

Telegram Features - ख़बरें

  • Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
    भारत में Telegram पर लगाए गए अस्थायी बैन के पीछे ऐप का Edit Feature चर्चा में है। NTA के मुताबिक, कुछ लोग Telegram पर पुराने मैसेज को एडिट करके उसमें नई PDF फाइल जोड़ देते थे और बाद में दावा करते थे कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। एजेंसी का कहना है कि इस तरीके का इस्तेमाल फर्जी पेपर लीक स्कैम में किया गया। वहीं Telegram CEO Pavel Durov ने बैन की आलोचना करते हुए कहा कि कंपनी "edited" लेबल को और ज्यादा स्पष्ट बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि Telegram ने ऐसे कई चैनलों पर कार्रवाई की है।
  • Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
    NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोक 22 जून तक लागू रहेगी। NTA का कहना है कि यह कदम पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों और फर्जी संदेशों को रोकने के लिए उठाया गया है। इस बीच Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स इस बैन से प्रभावित हुए हैं, जबकि असली दोषी दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर चले गए हैं। Durov ने यह भी दावा किया कि Telegram पहले ही ऐसे सैकड़ों चैनल्स पर कार्रवाई कर चुका है जो फर्जी सामग्री फैला रहे थे।
  • Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
    केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार कुछ Telegram चैनलों पर कथित पेपर लीक के फर्जी दावे और छात्रों से ठगी के मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए MeitY ने 22 जून तक Telegram की पहुंच सीमित करने और 30 जून तक Message Editing फीचर बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी का दावा है कि कुछ लोग पुराने मैसेज एडिट कर उन्हें पेपर लीक का सबूत बताकर वायरल कर रहे थे। NTA ने छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।
  • 1 Mobile पर चलाओ 2 WhatsApp अकाउंट, ये है तरीका
    आजकल लगभग हर किसी के पास दो अलग-अलग नंबर होते हैं, जिसमें एक पर्सनल और एक प्रोफेशनल नंबर के रूप में यूज होता है और कई केस में दोनों पर्सनल नंबर होते हैं। ऐसे में अगर आप दोनों नंबर पर WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Samsung यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जिसे कंपनी ने Dual Messenger फीचर के नाम से स्मार्टफोन मॉडल्स में शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने Samsung स्मार्टफोन में एक ही ऐप के दो वर्जन चला सकते हैं, यानी एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट।
  • WhatsApp, Signal और Telegram के छूटेंगे पसीने? Arattai लेकर आ रहा है ये सिक्योरिटी फीचर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी के CEO Mani Vembu ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही ऐप में WhatsApp जैसी End-to-End Encryption (E2EE) फीचर रोल आउट किया जाएगा। वेम्बु ने बताया कि फिलहाल Arattai में 'पर्सनल चैट' या 'सीक्रेट चैट' नाम के मोड मौजूद हैं, जो सुरक्षित चैटिंग का शुरुआती रूप हैं। लेकिन उस लेवल को सीमित यूसेज तक रखा गया है।
  • Telegram में आया नया अपडेट: चैनल्स को करें DM, वॉइस मैसेज करें ट्रिम, भेजें HD फोटो और भी बहुत कुछ...
    अगर आप Telegram यूज करते हैं, तो अब आपके पास और ज्यादा कंट्रोल और क्लीन चैटिंग एक्सपीरियंस होगा। ऐप के लेटेस्ट वर्जन 11.12.0 में कंपनी ने कुछ बेहद यूजफुल फीचर्स जोड़े हैं, जिसमें चैनल्स को डायरेक्ट मैसेज भेजना, वॉइस मैसेज को ट्रिम करना और HD क्वालिटी में फोटो शेयर करना शामिल है। कंपनी का फोकस इस अपडेट में चैटिंग को पर्सनल, तेज और फोकस्ड बनाने पर रहा है।
  • WhatsApp यूजर्स को मिलेगी नई प्राइवेसी: बिना फोन नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट
    WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जो यूजर प्राइवेसी को पूरी तरह बदल सकता है। अब तक अगर किसी से चैट करनी होती थी, चाहे ग्रुप में हो या किसी अनजान कॉन्टैक्ट से, तो आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिखता ही था। लेकिन जल्द ही WhatsApp ऐसा फीचर ला रहा है जिससे आप बिना अपना नंबर दिखाए किसी से भी चैट कर सकेंगे। यानी Telegram और Signal जैसे ऐप्स की तरह, अब WhatsApp भी यूज़रनेम बेस्ड चैटिंग को सपोर्ट करने वाला है।
  • Telegram अपडेट में आए धांसू फीचर्स, यूजर्स को मिलेंगी ये नई सुविधाएं
    Telegram पर नए फीचर्स में सेव मैसेज में सुधार, वन टाइम वॉयस और वीडियो मैसेज, डिटेल्ड रीड रिसिप्ट और काफी कुछ शामिल हैं।
  • WhatsApp ने लॉन्‍च किया ‘चैनल’, टेलिग्राम जैसा है फीचर! हर कोई बना सकेगा फॉलोवर्स, जानें इसके बारे में
    WhatsApp launched Channel : यह एक ब्रॉडकास्‍ट फीचर होगा, जिसकी मदद से लोग या ऑर्गनाइजेशंस अपने फॉलोवर्स को सूचनाएं पहुंचा सकेंगे और उन्‍हें उनके पसंदीदा विषयों पर अपडेट देंगे।
  • 469 रुपये में शुरू हुई Telegram की प्रीमियम सर्विस, यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर
    कंपनी ने पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च के साथ ही टेलि‍ग्राम पर सभी यूजर्स के लिए इम्‍प्रूवमेंट की एक लिस्‍ट पेश की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »