• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 469 रुपये में शुरू हुई Telegram की प्रीमियम सर्विस, यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर

469 रुपये में शुरू हुई Telegram की प्रीमियम सर्विस, यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर

कंपनी ने यह भी बताया है कि अब उसके पास 70 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

469 रुपये में शुरू हुई Telegram की प्रीमियम सर्विस, यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर

भारत में ‘टेलीग्राम प्रीमियम’ सर्विस आईफोन पर 469 रुपये महीने में उपलब्‍ध है। Android पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस का ऐलान किया जाना बाकी है।

ख़ास बातें
  • यह सर्विस यूजर्स के लिए अडिशनल फीचर्स पेश करती है
  • 70 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं टेलिग्राम के
  • Android पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस का ऐलान बाकी है
विज्ञापन
मैसेजिंग ऐप टेलिग्राम (Telegram) ने उसके पेड सब्‍सक्रिप्‍शन टेलीग्राम प्रीमियम को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह एक ऐसी सर्विस है, जो यूजर्स के लिए अडिशनल फीचर्स पेश करती है। ‘प्रीमियम' सर्विस लेने वाले यूजर्स को 4GB तक फाइल अपलोड, तेज डाउनलोड और वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में कन्‍वर्ट करने की क्षमता मिलती है। कंपनी ने पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च के साथ ही टेलि‍ग्राम पर सभी यूजर्स के लिए इम्‍प्रूवमेंट की एक लिस्‍ट पेश की है। दुबई बेस्‍ड कंपनी ने यह भी बताया है कि अब उसके पास  70 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। 

भारत में ‘टेलीग्राम प्रीमियम' सर्विस आईफोन पर 469 रुपये महीने में उपलब्‍ध है। Android पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस का ऐलान किया जाना बाकी है। एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में कंपनी ने बताया है कि मंथली सब्‍सक्रिप्‍शन लेने के बाद ‘टेलीग्राम प्रीमियम' के यूजर्स 4GB तक की फाइल अपलोड कर सकेंगे। यह लिमिट अभी 2जीबी है। इसका मतलब है कि यूजर्स के पास ऐप पर फाइल और मीडिया फाइल्‍स शेयर करने के लिए ज्यादा जगह होगी। ऐसे यूजर जिनके पास प्रीमियम सब्‍सक्रिप्‍शन नहीं है, वह भी 2जीबी से ज्‍यादा साइज की फाइल्‍स को डाउनलोड कर सकेंगे, जिन्‍हें प्रीमियम सब्‍सक्राइबर्स ने भेजा होगा। हालांकि प्रीमियम यूजर्स इन फाइलों को ज्‍यादा तेजी से डाउनलोड कर पाएंगे। 

इसके अलावा, प्रीमियम यूजर्स 1,000 चैनलों तक को फॉलो कर सकेंगे। 200 चैट के साथ 20 चैट फोल्‍डर बना सकेंगे। पेड यूजर्स टेलीग्राम ऐप में चौथा अकाउंट भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा वह 10 फेवरेट स्‍टीकर्स सेव कर सकेंगे। 

पेड यूजर्स लिंक के साथ अपना लंबा बायो लिख सकेंगे। वह मीडिया कैप्‍शंस में ज्‍यादा कैरेक्‍टर्स जोड़ सकेंगे और 400 GIF का इस्‍तेमाल करके रेस्‍पॉन्‍ड कर सकेंगे। प्रीमियम यूजर्स के पास यह सुविधा भी होगी कि वह अपने वॉयस मैसेज को टेक्‍स्‍ट में बदल सकेंगे। 

हरेक प्रीमियम यूजर्स को एक विशेष बैज दिया जाएगा। यह चैट लिस्‍ट में बैज यूजर्स के नाम के आगे और ग्रुप में मेंबर लिस्‍ट में दिखाई देगा, जो यह बताएगा कि फलां यूजर प्रीमियम मेंबर है। प्रीमियम यूजर्स अपने डिफॉल्‍ट ऐप आइकन को भी बदल सकेंगे। प्रीमियम सर्विस लेने वाले यूजर्स को कई बड़े चैनल्‍स पर स्‍पॉन्‍सर्ड मैसेज देखने की जरूरत नहीं होगी।   

इसके अलावा कंपनी ने अपने सभी यूजर्स के लिए कुछ इम्‍प्रूवमेंट्स पेश किए हैं। इसके तहत ग्रुप एडमिन की मंजूरी के बिना नए मेंबर चैट बॉक्‍स में कुछ नहीं लिख पाएंगे। ग्रुप में मैसेज भेजने की इजाजत देने से पहले ए‍डमिन, नए यूजर्स के साथ चैट करके नियमों का पालन करने को कह सकेगा। इसके साथ ही ग्रुप्‍स, चैनल्‍स और बॉट्स के लिए वेरिफ‍िकेशन बैज भी लाए गए हैं। कम से कम दो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर वेरिफाइड चैनल्‍स, ग्रुप्‍स आदि को यहां वेरिफाई किया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »